सोना-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट, MCX पर कमजोर रुझान; जानें आपके शहर में आज क्या है रेट

सोना और चांदी की कीमतों में आज हल्की गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर कमजोर रुझान के बीच निवेशकों की नजर बाजार पर बनी हुई है। जानें आपके शहर में आज सोना-चांदी का
सोना-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट, MCX पर कमजोर रुझान; जानें आपके शहर में आज क्या है रेट

सोने-चांदी के दामों में हल्की सुस्ती देखने को मिली है, हालांकि गिरावट बहुत बड़ी नहीं है। सुबह करीब 10 बजे के आसपास सोने में लगभग ₹300 प्रति 10 ग्राम और चांदी में करीब ₹900 प्रति किलो की कमी दर्ज की गई है।

Gold Silver Price Today: इस हफ्ते की शुरुआत भारतीय सर्राफा बाजार में हल्की नरमी के साथ हुई है। सोना और चांदी दोनों की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों के बीच सतर्कता का माहौल बना हुआ है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने में 300 रुपये से अधिक और चांदी में 900 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि यह गिरावट बहुत बड़ी नहीं मानी जा रही है, लेकिन वैश्विक बाजार के संकेतों को देखते हुए आगे उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है।

MCX पर आज सोने का भाव, चांदी में भी दबाव

सोमवार सुबह 10 बजे के आसपास MCX पर 10 ग्राम सोने की कीमत लगभग ₹1,51,048 दर्ज की गई। इसमें करीब ₹304 प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली। दिन के दौरान सोने ने ₹1,50,860 का न्यूनतम स्तर और ₹1,51,347 का उच्चतम स्तर छुआ। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और बॉन्ड यील्ड में बदलाव का असर सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।

सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह 10:20 बजे के आसपास MCX पर 1 किलो चांदी की कीमत ₹2,49,968 रही, जिसमें करीब ₹969 प्रति किलो की गिरावट आई है। चांदी ने दिन में ₹2,49,760 का लो और ₹2,51,231 का हाई बनाया। औद्योगिक मांग में हल्की कमजोरी और वैश्विक अनिश्चितता के कारण चांदी पर दबाव बना हुआ है।

सोना-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट, MCX पर कमजोर रुझान; जानें आपके शहर में आज क्या है रेट

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजा रेट

देश के अलग-अलग शहरों में सोना और चांदी की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। नीचे प्रमुख शहरों के रेट दिए गए हैं—

शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹149,510 ₹248,890
जयपुर ₹150,750 ₹248,990
कानपुर ₹150,810 ₹249,090
लखनऊ ₹150,810 ₹249,090
भोपाल ₹150,930 ₹249,280
इंदौर ₹150,930 ₹249,280
चंडीगढ़ ₹150,770 ₹249,020
रायपुर ₹150,710 ₹248,920

किस शहर में सबसे सस्ता और सबसे महंगा सोना?

आज के रेट के अनुसार पटना में सोना सबसे सस्ता मिल रहा है, जहां 10 ग्राम का भाव लगभग ₹149,510 है। दूसरी ओर भोपाल और इंदौर में सोना सबसे महंगा है, जहां कीमत करीब ₹150,930 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। बाजार बना हुआ है, जहां 1 किलो चांदी की कीमत लगभग ₹248,890 है। वहीं भोपाल और इंदौर में चांदी सबसे महंगी है, जहां कीमत ₹249,280 प्रति किलो तक पहुंच रही है।

Leave a comment