Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: आलिया भट्ट-आयुष्मान खुराना के अलावा कई सेलेब्स ने दी न्यूली वेड कपल को बधाई, जानिए किसने क्या कहां?

बॉलीवुड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, कर्नाटक हिंदी न्यूज़, हरिद्वार हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

लंबे आरसे के बाद आखिरकार बॉलीवुड स्टार सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल जीवनसाथी बन गए हैं। दोनों ने 23 जून 2024 को पहले सिविल मैरिज की और उसके बाद रिसेप्शन का प्रोग्राम रखा। उनकी शादी पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने न्यूली वेड कपल को बधाई दी हैं।

एंटरटेनमेंट: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा लंबे इंतजार के बाद अब मिस से मिसेज जहीर इकबाल बन गई हैं। दोनों ने सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून को मुंबई में सिविल मैरिज कर जीवनसाथी बन गए हैं। शादी के बाद कपल ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया है, जिसमें उनके परिवार जन और दोस्तों के के साथ बॉलीवुड के कई स्टार भी शामिल हुए।

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल ने शादी के बाद अपने सोशल मीडिया पर वेडिंग डे की कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं। इन फोटो को देखकर आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा, अथिया शेट्टी से लेकर आयुष्मान खुराना तक के कई सेलेब्स ने उन्हें शादी की शुभकामनाएं दी। देखे किसने कैसे दी बधाई।

* आलिया भट्ट

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: आलिया भट्ट-आयुष्मान खुराना के अलावा कई सेलेब्स ने दी न्यूली वेड कपल को बधाई, जानिए किसने क्या कहां?

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर दोनों की प्यार भरी एक तस्वीर को शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा कि सोना-जहीर आपको शादी की बहुत-बहुत बधाई। आप दोनों बहुत ही सुन्दर और प्यारे लग रहे हैं। बिग हग और वेलकम टू द क्लब।

* परिणीति चोपड़ा

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: आलिया भट्ट-आयुष्मान खुराना के अलावा कई सेलेब्स ने दी न्यूली वेड कपल को बधाई, जानिए किसने क्या कहां?

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर कपल की एक फोटो के कैप्शन में लिखा कि आप दोनों को नए जीवन की हार्दिक बधाई। क्लब में आपका बहुत-बहुत स्वागत है। आप दोनों को जीवन में ढेर सारी खुशियां मिलें।

* अथिया शेट्टी

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: आलिया भट्ट-आयुष्मान खुराना के अलावा कई सेलेब्स ने दी न्यूली वेड कपल को बधाई, जानिए किसने क्या कहां?

अथिया शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि सोना और जहीर को शादी की बधाई। मैं आपके अनंत प्यार और खुशी की कामना करती हूं।

* अनन्या पांडे

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: आलिया भट्ट-आयुष्मान खुराना के अलावा कई सेलेब्स ने दी न्यूली वेड कपल को बधाई, जानिए किसने क्या कहां?

अनन्या पांडे ने कपल की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि प्यार और सिर्फ प्यार। साथ ही एक्ट्रेस ने रेड दिल और ईविल आई वाला इमोजी भी शेयर किया हैं।

आयुष्मान खुराना

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: आलिया भट्ट-आयुष्मान खुराना के अलावा कई सेलेब्स ने दी न्यूली वेड कपल को बधाई, जानिए किसने क्या कहां?

आयुष्मान खुराना ने न्यूली वेड कपल को शादी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इनके अलावा अभिनेत्री कियारा आडवाणी, इलियाना डिक्रूज, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर समेत कई सेलेब्स ने नए जोड़े को शादी की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a comment