South Cinema में Rasha Thadani का भव्य डेब्यू कन्फर्म, महेश बाबू के भतीजे संग करेंगी रोमांस

South Cinema में Rasha Thadani का ग्रैंड डेब्यू कन्फर्म हो गया है। वह महेश बाबू के भतीजे के साथ ऑन-स्क्रीन रोमांस करती नजर आएँगी। फिल्म और स्टारकास्ट की पूरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अपना फिल्मी करियर तेजी से आगे बढ़ा रही हैं। हिंदी फिल्मों में डेब्यू के बाद अब राशा ने दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री, खासकर तेलुगु सिनेमा, में कदम रखने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। 

एंटरटेनमेंट न्यूज़: हिंदी सिनेमा के फेमस स्टार किड्स की बात की जाए तो अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी का नाम भी हमेशा चर्चा में रहता है। इसी साल बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं राशा अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। इसका एलान उन्होंने सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया, जिसमें वह साउथ सिनेमा के एक दिग्गज अभिनेता के भतीजे संग रोमांस करती हुई नज़र आ रही हैं। अब फैन्स यह जानने को उत्सुक हैं कि राशा थडानी की अगली फिल्म कौन सी है और वह किस नए अवतार में दर्शकों को दिखाई देंगी।

साउथ फिल्मों में धमाकेदार एंट्री

राशा थडानी ने इसी साल बॉलीवुड फिल्म ‘आजाद’ से डेब्यू किया था, जिसमें वह अभिनेता अजय देवगन के भांजे अमन देवगन के साथ दिखाई दी थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन राशा की स्क्रीन प्रेज़ेंस और अभिनय की खूब तारीफ हुई। अब राशा ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखकर अपने करियर को नई दिशा देने का फैसला किया है। अपनी इस नई फिल्म में वह साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के भतीजे जय कृष्ण घट्टामनेनी के साथ रोमांस करते दिखाई देंगी।

दिलचस्स बात यह है कि यह फिल्म जय कृष्ण की भी पहली तेलुगु फिल्म होगी, इसलिए दोनों का यह प्रोजेक्ट डबल डेब्यू माना जा रहा है। राशा की तेलुगु डेब्यू फिल्म का निर्देशन अजय भूपति कर रहे हैं, जिन्होंने पहले भी साउथ में कई सफल फिल्मों का निर्देशन किया है। फिलहाल फिल्म का टाइटल अस्थायी रूप से AB4 रखा गया है।

South Cinema में Rasha Thadani का भव्य डेब्यू कन्फर्म, महेश बाबू के भतीजे संग करेंगी रोमांस

सोमवार को फिल्म का आधिकारिक पोस्टर रिलीज किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने राशा को जमकर बधाइयां दीं। राशा ने इस पोस्ट को साझा करते हुए लिखा, नई शुरुआत, अंतहीन आभार। आप सभी के प्यार से मैं तेलुगु सिनेमा में कदम रख रही हूं।

साउथ फिल्मों में डेब्यू - एक बड़ा अवसर

वर्तमान में साउथ सिनेमा भारत की सबसे तेज़ी से बढ़ती फिल्म इंडस्ट्री मानी जाती है। कई बॉलीवुड स्टार्स भी साउथ में बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं। ऐसे में करियर की शुरुआत में ही साउथ फिल्मों का ऑफर मिलना किसी भी युवा कलाकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जाता है। राशा को इस डेब्यू के साथ एक मजबूत और बड़े दर्शक आधार से जुड़ने का मौका मिलेगा।

तेलुगु फिल्म के साथ-साथ राशा अपनी अगली हिंदी फिल्म की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। उनकी आने वाली बॉलीवुड फिल्म का नाम है ‘Laikey Laikaa’, जिसमें वह अभिनेता अभय वर्मा के साथ नजर आएंगी। फिल्म ‘आजाद’ भले ही कमर्शियल रूप से सफल न रही हो, लेकिन उनकी एक्टिंग को मिली सराहना ने उन्हें कई नए प्रोजेक्ट्स दिलाए हैं।

Leave a comment