MTV Splitsvilla का ग्रैंड फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है, शो को लेकर उत्साह और चर्चा दोनों बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच कंटेस्टेंट प्रीत सिंह ने फिनाले एपिसोड को लेकर बड़ा दावा किया है, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: लोकप्रिय डेटिंग रियलिटी शो MTV Splitsvilla के सीजन X6 का ग्रैंड फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे शो के अंदर और बाहर चर्चाओं का बाजार गर्म होता जा रहा है। फिनाले से पहले कंटेस्टेंट Preet Singh ने कई बड़े खुलासे किए हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। एक इंटरव्यू के दौरान Preet Singh ने दावा किया कि शो में दिखाई गई कई दोस्तियां असल में सिर्फ दिखावा थीं।
उन्होंने कहा कि फिनाले में कई कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के राज खोलते नजर आएंगे, जिससे “फेक फ्रेंडशिप” की सच्चाई सामने आ जाएगी। उनके अनुसार, कुछ रिश्ते सिर्फ गेम को आगे बढ़ाने के लिए बनाए गए थे, जो अब टूटते नजर आ रहे हैं।
ट्रायंगल ड्रामा पर बड़ा खुलासा
प्रीत सिंह ने इशारों-इशारों में बताया कि शो में एक खास ट्रायंगल—जिसमें आकांक्षा चौधरी, रुरु ठाकुर और योगेश रावत शामिल हैं—फिनाले में बड़े विवाद का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि इन तीनों के बीच ऐसा टकराव देखने को मिलेगा, जिससे दर्शक हैरान रह जाएंगे। Preet Singh के मुताबिक, इस पूरे सीजन का सबसे बड़ा ड्रामा इसी ट्रायंगल से जुड़ा होगा।
प्रीत ने बताया कि फिनाले की शूटिंग बेहद लंबी और थकाने वाली रही, जो 12 घंटे से ज्यादा चली। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण था और कंटेस्टेंट्स के बीच बहस और आरोप-प्रत्यारोप लगातार चलते रहे। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को बेस्ट फ्रेंड बताते थे, वही एक-दूसरे के खिलाफ खड़े नजर आए।
![]()
विनर को लेकर बड़ा सस्पेंस
फिनाले के सबसे बड़े सवाल—विनर कौन होगा—को लेकर भी अभी स्थिति साफ नहीं है। Preet Singh ने बताया कि शूटिंग खत्म होने के बावजूद किसी को आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया गया है कि शो का विजेता कौन है। हालांकि, कंटेस्टेंट्स को कुछ अंदाजा जरूर है कि कौन से दो कपल्स फाइनल रेस में आगे हो सकते हैं।
जब उनसे पूछा गया कि क्या इस सीजन में दो विजेता होंगे, तो प्रीत ने स्पष्ट किया कि सिर्फ एक ही कपल शो का खिताब जीतेगा। उन्होंने कहा कि असली रिजल्ट का खुलासा टेलीविजन पर प्रसारण के दौरान ही होगा, जिससे सस्पेंस और भी बढ़ गया है।











