Stock Market Today (30 अप्रैल 2025): बाजार में कमजोरी के संकेत, CCS बैठक और US ट्रेड डील पर रहेगी नजर

30 अप्रैल को भारतीय बाजार की शुरुआत सुस्त रह सकती है। CCS बैठक, US ट्रेड डील, Q4 रिजल्ट और F&O एक्सपायरी आज बाजार की दिशा तय करेंगे। 30 अप्रैल को भारतीय बाजार

30 अप्रैल 2025 को भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत संभव है। CCS बैठक, US ट्रेड डील, Q4 रिजल्ट और F&O एक्सपायरी आज बाजार की दिशा तय करेंगे।

Stock Market: बुधवार, 30 अप्रैल 2025 को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत दबाव में होने के संकेत मिल रहे हैं। सुबह 7:57 बजे GIFT Nifty Futures 24,359 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद से करीब 60 अंक नीचे है। इससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि Sensex और Nifty-50 आज लाल निशान में खुल सकते हैं।

बाजार की चाल तय करने वाले प्रमुख फैक्टर:

1. CCS और CCEA की अहम बैठकें

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार की रणनीतिक और आर्थिक बैठकें आज बहुत अहम मानी जा रही हैं।

  • कैबिनेट की सुरक्षा समिति (CCS) और
  • आर्थिक मामलों की समिति (CCEA)

इन बैठकों में लिए गए फैसलों से यह देखा जाएगा कि सरकार पाकिस्तान को लेकर क्या कड़ा कदम उठाती है और इसका मार्केट सेंटिमेंट पर क्या असर पड़ता है।

2. Q4 रिजल्ट्स का सीजन

Stock Market Today (30 अप्रैल 2025): बाजार में कमजोरी के संकेत, CCS बैठक और US ट्रेड डील पर रहेगी नजर

कंपनियों के चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे इस समय बाजार की दिशा तय करने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।

  • मजबूत नतीजे बाजार को सपोर्ट दे सकते हैं,
  • जबकि कमजोर रिजल्ट्स से गिरावट तेज हो सकती है।

3. भारत-अमेरिका ट्रेड डील

  • अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील भी आज चर्चा में रहेगी।
  • अगर इस डील को लेकर कोई पॉजिटिव संकेत आते हैं,
  • तो इंडियन मार्केट को सपोर्ट मिल सकता है।

4. F&O एक्सपायरी और प्राइमरी मार्केट एक्टिविटी

  • आज निफ्टी की साप्ताहिक F&O एक्सपायरी है,
  • जिससे बाजार में वोलैटिलिटी यानी उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है।

इसके साथ ही IPO, SME लिस्टिंग जैसी प्राइमरी मार्केट गतिविधियों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी।

Leave a comment