Stock Market Today: GST रिफॉर्म का असर, शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 81 हजार और निफ्टी 24,980 के पार

GST दरों में कटौती से 4 सितंबर को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी आई। Sensex 81,000 और Nifty 24,980 के करीब पहुँच गए। FMCG, ऑटो, बैंकिंग शेयर टॉप गेनर रहे,

GST दरों में कटौती के फैसले के बाद 4 सितंबर 2025 को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 81,456 अंक और निफ्टी 24,890 अंक के करीब पहुंच गया। FMCG, हेल्थकेयर, शिक्षा और ऑटो सेक्टर में उछाल आया। वहीं, सोने की कीमत रिकॉर्ड $3,563 प्रति औंस हो गई और एशियाई बाजार भी चढ़े।

Stock Market Today: नई दिल्ली में 3 सितंबर को हुई GST काउंसिल की बैठक के फैसलों का असर 4 सितंबर को शेयर बाजार में साफ दिखा। टैक्स स्लैब घटाकर केवल 5% और 18% करने और जरूरी वस्तुओं पर GST कम करने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा। BSE सेंसेक्स 81,074 पर खुलकर 81,456 अंक तक पहुंचा, जबकि निफ्टी 24,890 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। FMCG, हेल्थकेयर, शिक्षा सामग्री और ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी रही। वैश्विक स्तर पर भी वॉल स्ट्रीट और एशियाई बाजारों में मजबूती आई, जबकि सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया।

बाजार खुलते ही दिखी रौनक

Stock Market Today: GST रिफॉर्म का असर, शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 81 हजार और निफ्टी 24,980 के पार

आज BSE सेंसेक्स 81,074.97 अंकों पर खुला और कुछ ही देर में 81,456.67 तक पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी ने भी सकारात्मक शुरुआत की और 24,890.15 अंकों के स्तर पर कारोबार किया। त्योहारी सीजन से पहले आए इस बदलाव ने बाजार को नई दिशा दी है।

कल का था सुस्त माहौल

3 सितंबर को बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। उस दिन सेंसेक्स 206.61 अंक टूटकर 80,157.88 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 45.45 अंक फिसलकर 24,579.60 अंकों पर बंद हुआ था। लगातार दूसरे दिन आई इस गिरावट से निवेशकों के चेहरों पर चिंता साफ झलक रही थी। लेकिन आज तस्वीर पूरी तरह बदल गई।

सोने की कीमतों में उछाल

बाजार की अनिश्चितता का असर सोने पर साफ नजर आया। निवेशकों ने सुरक्षित निवेश की ओर रुख किया और सोने की कीमतें उछलकर 3,563 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गईं। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

अमेरिकी बाजार का मिला-जुला रुख

Stock Market Today: GST रिफॉर्म का असर, शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 81 हजार और निफ्टी 24,980 के पार

अमेरिकी शेयर बाजार में कल मिश्रित कारोबार देखने को मिला। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयर में करीब 8 प्रतिशत की तेजी आई। कंपनी को एक कानूनी मामले में राहत मिली, जिसका असर सीधे शेयर पर दिखाई दिया। हालांकि, अमेरिका में नौकरी के नए अवसरों में कमी दर्ज की गई। जुलाई महीने में 1 लाख 76 हजार नौकरियों की कमी हुई, जिससे कुल अवसर घटकर 71 लाख 81 हजार पर आ गए। इस कमजोरी ने निवेशकों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लेकर अगला कदम क्या उठाएगा।

अमेरिका के कमजोर रोजगार आंकड़ों के कारण यह उम्मीद बढ़ी कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। इस संभावना ने एशियाई शेयर बाजारों में भी तेजी ला दी। जापान, हांगकांग और कोरिया के बाजारों में मजबूती दर्ज की गई।

GST परिषद के फैसले से आई तेजी

GST काउंसिल ने रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल तक कई उत्पादों पर टैक्स घटा दिया है। अब केवल दो स्लैब रहेंगे- 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत। 12 और 28 प्रतिशत वाले स्लैब पूरी तरह खत्म कर दिए गए हैं। इस कदम ने निवेशकों में भरोसा बढ़ाया है।

टॉप गेनर और लूजर

आज के कारोबार में FMCG और ऑटो सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। उपभोक्ता वस्तुओं पर टैक्स घटने का फायदा सीधे इन कंपनियों को मिल रहा है। स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा से जुड़ी कंपनियों के शेयर भी तेजी से चढ़े।

वहीं, कोयला और तंबाकू से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। कोयले पर टैक्स 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे कोयला आधारित उद्योगों पर दबाव बढ़ा है। तंबाकू और सिगरेट कंपनियों पर टैक्स 40 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जिसका असर इनके शेयरों पर पड़ा।

Leave a comment