सुष्मिता सेन: 100 करोड़ की संपत्ति, एक्टिंग से ज्यादा बिजनेस और ज्वेलरी कारोबार से होती है कमाई

पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री Sushmita Sen की कुल संपत्ति करीब 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा एक्टिंग से नहीं

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया और इंटरव्यूज में अक्सर सुर्खियों में रहने वाली सुष्मिता पहले बिजनेसमैन और आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी को डेट करने को लेकर भी खबरों में रह चुकी हैं।

Sushmita Sen Net worth: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स Sushmita Sen एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी और संपत्ति को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल नेट वर्थ लगभग 100 करोड़ रुपये के आसपास आंकी जाती है। हालांकि उनकी आय का मुख्य स्रोत केवल फिल्में नहीं, बल्कि विविध बिजनेस वेंचर्स भी हैं, जिनमें ज्वेलरी और वेलनेस इंडस्ट्री शामिल है।

ग्लैमर से बिजनेस तक का सफर

सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया था। इसके बाद उन्होंने 1996 में फिल्म दस्तक से बॉलीवुड में कदम रखा। अपने तीन दशक लंबे करियर में उन्होंने कई फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में काम किया है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने मुख्यधारा की फिल्मों में कम काम किया है, लेकिन उनकी कमाई और ब्रांड वैल्यू में कोई कमी नहीं आई है।

GQ इंडिया सहित विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुष्मिता सेन की कुल संपत्ति लगभग 100 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा एक्टिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस इन्वेस्टमेंट से आता है। वह एक फिल्म के लिए लगभग 3 से 4 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं, जबकि ब्रांड प्रमोशन के लिए उनकी फीस करीब 60 लाख रुपये प्रति डील तक बताई जाती है।

एक्टिंग से आगे बढ़कर बिजनेस वेंचर्स

सुष्मिता सेन अब केवल एक अभिनेत्री नहीं बल्कि एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। उनकी आय के कई स्रोत हैं, जो उन्हें एक मजबूत आर्थिक स्थिति प्रदान करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुष्मिता दुबई में एक ज्वेलरी स्टोर से जुड़ी हुई हैं, जहां डायमंड और लक्जरी ज्वेलरी का कारोबार होता है। यह उनका प्रमुख बिजनेस वेंचर माना जाता है, जिससे उन्हें नियमित आय प्राप्त होती है।

वह Sensazione नाम की कंपनी की मालिक भी हैं, जो स्पा, वेलनेस सेंटर और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में काम करती है। इस बिजनेस मॉडल ने उन्हें रियल एस्टेट और लाइफस्टाइल सेक्टर में भी मजबूत पहचान दिलाई है। इसके अलावा वह Tantra Entertainment नाम से एक प्रोडक्शन कंपनी भी चलाती हैं, जिसके तहत वेब और एंटरटेनमेंट कंटेंट पर काम किया जाता है।

लग्जरी लाइफस्टाइल और प्रॉपर्टी

सुष्मिता सेन मुंबई में एक आलीशान घर में रहती हैं और उनके पास भारत के अलावा विदेशों में भी संपत्तियां हैं। वह अपनी बेटियों रिनी और अलीशा के साथ रहती हैं, जिन्हें उन्होंने गोद लिया है। उनका कार कलेक्शन भी बेहद लग्जरी है, जिसमें Mercedes AMG GLE53 Coupe, BMW X6, BMW 7 Series, Audi Q7, Lexus LX 470 और Fiat Linea जैसी हाई-एंड गाड़ियां शामिल हैं।

सुष्मिता सेन अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनका नाम कई चर्चित हस्तियों के साथ जुड़ चुका है, जिनमें व्यवसायी और पूर्व आईपीएल चेयरमैन Lalit Modi भी शामिल हैं। हाल ही में दिए गए एक बयान में ललित मोदी ने यह दावा किया था कि सुष्मिता अक्सर साथ बाहर जाने पर खर्च खुद उठाती थीं, जिससे उनकी स्वतंत्र और आत्मनिर्भर छवि पर फिर से चर्चा शुरू हो गई।

पिछले कुछ वर्षों में सुष्मिता सेन ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है। वेब सीरीज आर्या में उनके अभिनय को काफी सराहा गया, जिसने उन्हें एक बार फिर दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना दिया।

Leave a comment