T20 Series 2025: हरमनप्रीत की अगुआई में इंग्लैंड को चुनौती देने उतरेगी टीम इंडिया, जानिए सीरीज का शेड्यूल

टीम इंडिया (महिला) इंग्लैंड दौरे पर 28 जून से 5 T20I और 3 ODI मैच खेलेगी, कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में। जानें मैचों की तारीख, समय, और मैदा
T20 Series 2025: हरमनप्रीत की अगुआई में इंग्लैंड को चुनौती देने उतरेगी टीम इंडिया, जानिए सीरीज का शेड्यूल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर 28 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) सीरीज के लिए तैयार है। जहां एक ओर भारतीय पुरुष टीम को पहले टेस्ट में 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी, वहीं महिला टीम इस दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने के इरादे से इंग्लैंड पहुंच चुकी है।

INDW vs ENGW T20 Series 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। इस बार टीम इंडिया 28 जून 2025 से शुरू हो रही पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में इंग्लिश टीम से भिड़ेगी। इस सीरीज में कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम अपनी पुरानी हार का बदला लेने और अपनी टी20 मजबूती दिखाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

हरमनप्रीत पर बड़ी जिम्मेदारी, मंधाना संभालेंगी उपकप्तानी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहले ही टी20 स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। कप्तानी का भार अनुभवी ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर के कंधों पर डाला गया है, जबकि टीम की स्टाइलिश ओपनर स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण देखने को मिल रहा है। शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष जैसी युवा ताकत जहां टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाने की क्षमता रखती हैं, वहीं दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा और अमनजोत कौर जैसी ऑलराउंडर खिलाड़ियों से संतुलन बना रहेगा।

T20 Series 2025: हरमनप्रीत की अगुआई में इंग्लैंड को चुनौती देने उतरेगी टीम इंडिया, जानिए सीरीज का शेड्यूल

टी20 मैचों की सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20 - 28 जून, नॉटिंघम 
  • दूसरा टी20 - 1 जुलाई, ब्रिस्टल 
  • तीसरा टी20 - 4 जुलाई, लंदन 
  • चौथा टी20 - 9 जुलाई, मैनचेस्टर 
  • पांचवां टी20- 12 जुलाई, बर्मिंघम  

भारतीय टीम का स्क्वाड 

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (वीसी), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़ और सयाली सतघरे।

Leave a comment