T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका, SA20 के दौरान चोटिल हुए डेविड मिलर

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका, SA20 के दौरान चोटिल हुए डेविड मिलर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब नजदीक है और सभी टीमें इसकी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी बीच एक और खिलाड़ी के चोटिल होने की खबर सामने आई है, जिससे टीम की चिंता बढ़ गई है।

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीका की टीम की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। टूर्नामेंट की तैयारियों के बीच टीम को एक और बड़ा झटका तब लगा, जब उसके अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज डेविड मिलर अचानक चोटिल हो गए। यह चोट उन्हें मौजूदा SA20 लीग के दौरान लगी, जिससे न केवल फ्रेंचाइज़ी बल्कि राष्ट्रीय टीम की भी चिंता बढ़ गई है।

हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मिलर की चोट कितनी गंभीर है, लेकिन विश्व कप से ठीक पहले उनका फिट न होना साउथ अफ्रीका के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

SA20 में पर्ल रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं डेविड मिलर

डेविड मिलर इस समय SA20 लीग में पर्ल रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं। सोमवार को पर्ल रॉयल्स और एमआई केपटाउन के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में मिलर चोटिल हुए। इस मैच में पर्ल रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। कप्तान डेविड मिलर ने इस दौरान 14 गेंदों में 19 रन की तेज पारी खेली, जिसमें तीन चौके शामिल थे। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई केपटाउन की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 180 रन ही बना सकी और पर्ल रॉयल्स ने यह मुकाबला 1 रन से जीत लिया। हालांकि जीत की खुशी उस वक्त फीकी पड़ गई, जब मिलर की चोट की खबर सामने आई।

चोट की गंभीरता को लेकर सस्पेंस

मैच के बाद जब डेविड मिलर से उनकी चोट को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है। मिलर के अनुसार, अभी यह कहना संभव नहीं है कि चोट कितनी गंभीर है। जब अगली सुबह उठूंगा और जांच होगी, तभी स्थिति साफ होगी। इस बयान से इतना जरूर संकेत मिलता है कि मिलर पूरी तरह फिट नहीं हैं और उनकी चोट पर मेडिकल टीम की रिपोर्ट के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा। स्कैन और मेडिकल जांच के नतीजे आने तक साउथ अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड भी सतर्क नजर आ रहा है।

डेविड मिलर पहले से ही T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए घोषित साउथ अफ्रीकी टीम का अहम हिस्सा हैं। उनका अनुभव, फिनिशर के तौर पर भूमिका और दबाव में रन बनाने की क्षमता टीम के लिए बेहद अहम मानी जाती है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यह मिलर का आखिरी T20 वर्ल्ड कप भी हो सकता है, ऐसे में उनकी फिटनेस और उपलब्धता टीम के संतुलन के लिए बेहद जरूरी है।

साउथ अफ्रीका की मुश्किलें सिर्फ डेविड मिलर तक सीमित नहीं हैं। टीम पहले ही कई खिलाड़ियों की चोट से परेशान है। डोनोवन फरेरा को कंधे में फ्रैक्चर हुआ है और वह SA20 से बाहर हो चुके हैं। टोनी डी जोरजी दिसंबर में चोटिल हुए थे और अब तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं।

Leave a comment