T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, जोश हेज़लवुड चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर

T20 World Cup 2026 में ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका लगा। मुख्य गेंदबाज जोश हेज़लवुड चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए — जानें पूरी जानकारी और टीम अपडेट।

ऑस्‍ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है, क्योंकि प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका लगा है। स्टार तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की। इससे पहले कप्तान पैट कमिंस भी टी20 विश्व कप से हट चुके हैं, जिससे ऑस्ट्रेलिया का तेज गेंदबाजी आक्रमण कमजोर पड़ता दिख रहा है।

35 वर्षीय हेज़लवुड लंबे समय से हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे थे। चयनकर्ताओं को उम्मीद थी कि वे सुपर-8 चरण तक फिट हो जाएंगे, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट्स के बाद यह साफ हो गया कि वे समय पर पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे। फिलहाल उनके रिप्लेसमेंट का नाम घोषित नहीं किया गया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता टॉड डोडमेड ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बात करते हुए कहा,

'हमें उम्मीद थी कि जोश सुपर-8 तक फिट हो जाएंगे, लेकिन हालिया आकलन से पता चला है कि वे पूरी तरह ठीक होने से अभी दूर हैं। उनकी वापसी में जल्दबाजी करना जोखिम भरा होता।'

उन्होंने आगे कहा, हम अभी उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं कर रहे हैं। शुरुआती मैचों के लिए हमारी टीम पर्याप्त मजबूत है। टूर्नामेंट के आगे बढ़ने के साथ हम जरूरत के अनुसार फैसला लेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी विभाग पर असर

हेज़लवुड और कमिंस की गैरमौजूदगी का मतलब है कि मार्च 2011 के बाद पहली बार कोई बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया अपने तीन प्रमुख तेज गेंदबाजों  मिचेल स्टार्क (टी20 से संन्यास), पैट कमिंस और जोश हेज़लवुड के बिना उतरेगा। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के पास अभी भी तेज गेंदबाजी के विकल्प मौजूद हैं, जिनमें बेन ड्वारहुईस और जेवियर बार्टलेट शामिल हैं। टीम प्रबंधन को भरोसा है कि ये गेंदबाज बड़े मंच पर जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

टीम की अगुवाई कर रहे मिचेल मार्श ने कहा कि प्रमुख तेज गेंदबाजों की कमी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के पास पर्याप्त गहराई है। उन्होंने कहा, हमारी टीम में काफी गहराई है और खिलाड़ियों ने उच्च स्तर पर काफी क्रिकेट खेली है। हमें अपने संतुलन पर पूरा भरोसा है। मार्श ने यह भी संकेत दिया कि टीम स्पिन गेंदबाजी पर ज्यादा निर्भर करेगी, खासकर श्रीलंका की परिस्थितियों को देखते हुए।

Leave a comment