Tamannaah Bhatia- Vijay Varma Breakup: क्या तमन्ना और विजय के रिश्ते की हुई एंडिंग? सोशल मीडिया से गायब हुईं यादें

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने ब्रेकअप कर लिया है। दोनों ने इंस्टाग्राम से साथ की तस्वीरें हटा दीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे कुछ हफ्ते पहले ही अलग हो चुके हैं

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने ब्रेकअप कर लिया है। दोनों ने इंस्टाग्राम से साथ की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। फिलहाल, वे अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं।

Tamannaah Bhatia- Vijay Varma Breakup: बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में से एक तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के रिश्ते को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने कई सालों तक डेटिंग के बाद अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। तमन्ना और विजय के फैंस, जो उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे, इस खबर से काफी निराश हैं।

इंस्टाग्राम से हटाईं साथ की तस्वीरें

Tamannaah Bhatia- Vijay Varma Breakup: क्या तमन्ना और विजय के रिश्ते की हुई एंडिंग? सोशल मीडिया से गायब हुईं यादें

ब्रेकअप की खबरों के बीच यह भी सामने आया कि तमन्ना और विजय ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले इस कपल के अचानक साथ की तस्वीरें हटाने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा। अब रिपोर्ट्स की मानें तो वे कुछ हफ्ते पहले ही अलग हो चुके हैं।

ब्रेकअप के बाद भी रहेंगे अच्छे दोस्त

हालांकि, अभी तक तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने अपने ब्रेकअप को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है और आगे भी दोस्त बने रहने की योजना बनाई है। इस समय दोनों अपने-अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं और अपने वर्क कमिटमेंट्स में बिजी हैं।

‘लस्ट स्टोरीज 2’ से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

Tamannaah Bhatia- Vijay Varma Breakup: क्या तमन्ना और विजय के रिश्ते की हुई एंडिंग? सोशल मीडिया से गायब हुईं यादें

तमन्ना और विजय वर्मा की प्रेम कहानी ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के प्रमोशन के दौरान शुरू हुई थी। इसी दौरान दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। विजय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे अपने रिश्ते को छिपाने में विश्वास नहीं रखते लेकिन अपनी प्राइवेसी को महत्व देते हैं।

इवेंट्स में एक साथ नजर आते थे दोनों

तमन्ना और विजय को अक्सर साथ में इवेंट्स में स्पॉट किया जाता था। दोनों पब्लिकली एक-दूसरे के साथ काफी सहज दिखते थे और पैपराजी के लिए पोज़ देने से भी पीछे नहीं हटते थे। उनके इस खुलेपन के कारण ही फैंस को उम्मीद थी कि वे जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं, लेकिन अब उनका ब्रेकअप चर्चा का विषय बन गया है।

Leave a comment