टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत पाकिस्तान और नीदरलैंड के मैच के साथ हो रही है। इस मुकाबले में 7 फरवरी को श्रीलंका के कुमार धर्मसेना और न्यूजीलैंड के वेन नाइट्स मैदानी अंपायर की भूमिका निभाएंगे।
स्पोर्ट्स मूस: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन होने जा रहा है। टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज के 40 मैचों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अंपायर और मैच रेफरी की पूरी लिस्ट जारी कर दी है। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी और इन्हें 5 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज के मुकाबले 7 फरवरी से 20 फरवरी तक खेले जाएंगे।
ग्रुप स्टेज में 24 अंपायर होंगे जिम्मेदार
ICC के अनुसार ग्रुप स्टेज के मुकाबलों के दौरान 24 अंपायर मैदान पर मैचों की निगरानी करेंगे। इनमें भारत से जयरामन मदनगोपाल, नितिन मेनन और केएनए पद्मनाभन शामिल हैं। इसके अलावा, इंग्लैंड, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अन्य देशों के अनुभवी अंपायर भी मैदान में होंगे। ग्रुप स्टेज में भारत का पहला मुकाबला अमेरिका के खिलाफ है। इस मैच में मैदानी अंपायर के रूप में पॉल रीफेल और रॉड टकर मैदान में नजर आएंगे।
ICC ने ग्रुप राउंड के बाकी मैचों के अंपायर और रेफरी की घोषणा भी कर दी है, जबकि सुपर-8 और सेमीफाइनल/फाइनल के लिए बाद में टीम का ऐलान किया जाएगा।
भारत और पाकिस्तान के मैच में होंगे अनुभवियों के जिम्मेदारी
![]()
15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला तय है। इस मैच में मैदानी अंपायर की जिम्मेदारी श्रीलंका के कुमार धर्मसेना और इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ संभालेंगे।
- कुमार धर्मसेना: 54 साल के धर्मसेना 1996 के विश्व कप विजेता श्रीलंका टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अब तक 93 टेस्ट, 138 वनडे और 47 टी20 इंटरनेशनल मैच में अंपायर की भूमिका निभाई है।
- रिचर्ड इलिंगवर्थ: 62 साल के इलिंगवर्थ के पास 82 टेस्ट, 106 वनडे और 35 टी20 इंटरनेशनल मैच में अंपायर का अनुभव है। वह इंग्लैंड के लिए टेस्ट और वनडे भी खेल चुके हैं।
मैच रेफरी की लिस्ट
ग्रुप स्टेज में मैच रेफरी के रूप में डीन कॉस्कर, डेविड गिल्बर्ट, रंजन मदुगले, एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट, रिची रिचर्डसन और जवागल श्रीनाथ शामिल हैं।
अंपायरों की पूरी सूची
ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में मैदान पर नजर आने वाले अंपायर इस प्रकार हैं:
रोलैंड ब्लैक, क्रिस ब्राउन, कुमार धर्मसेना, क्रिस गैफनी, एड्रियन होल्डस्टॉक, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबोरो, वेन नाइट्स, डोनोवन कोच, जयरामन मदनगोपाल, नितिन मेनन, सैम नोगाजस्की, केएनए पद्मनाभन, अल्लाहुद्दीन पालेकर, अहसान रजा, लेस्ली रीफर, पॉल रीफेल, लैंगटन रुसेरे, शरफुद्दौला इब्ने शाहिद, गाजी सोहेल, रॉड टकर, एलेक्स वार्फ, रवींद्र विमलसिरी और आसिफ याकूब।
इन अंपायरों और रेफरी की नियुक्ति से यह सुनिश्चित किया गया है कि ग्रुप स्टेज के मैच निष्पक्ष और उच्च स्तर पर आयोजित हों। ICC का यह कदम टी20 वर्ल्ड कप 2026 की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए अहम माना जा रहा है।












