श्रीलंका के कोलंबो में ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। बाबा बागेश्वर ने इस जीत पर उत्साह जताते हुए पाकिस्तान की हार पर तीखा तंज कसा और भक्तों के साथ मिलकर टीम का हौसला बढ़ाया। देशभर में इस जीत का जश्न देखने को मिला।
Baba Bageshwar Reaction: श्रीलंका के कोलंबो में 16 फरवरी को खेले गए ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी। बाबा बागेश्वर ने इस रोमांचक जीत पर अपने भक्तों को संबोधित किया और टीम इंडिया के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने पाकिस्तान की हार पर तीखा तंज कसा और कहा कि टीम की दमदार खेल क्षमता और भगवान की कृपा से यह जीत सुनिश्चित थी। इस शानदार प्रदर्शन से पूरे भारत में जश्न का माहौल बन गया।
बाबा बागेश्वर का जीत पर संदेश
अपनी कथा के दौरान हजारों भक्तों को संबोधित करते हुए बाबा बागेश्वर ने मैच के रोमांचक पलों को साझा किया। उन्होंने बताया कि जब भारत ने बैटिंग शुरू की और महज 12 रन पर पहला विकेट गिरा, तो लोग उनके पास आए और पूछा क्या होगा। बाबा ने कहा कि टीम में दम है और भगवान कृपा करेंगे, मैच जीत हमारी ही होगी।
उन्होंने मंच से भक्तों से टीम इंडिया के लिए तालियां बजवाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारों से पूरे पंडाल को गूंजित किया।

पाकिस्तान की हार पर तीखा तंज
बाबा बागेश्वर ने पाकिस्तान की हार पर कहा कि उनके दिलों में हार के बाद सांप लोट रहा होगा। उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों की जीत को ऑपरेशन सिंदूर के मुकाबले की तरह बताया और मजाकिया अंदाज में कहा, “बेटा, टेंशन न लो, बाप-बाप होता है।” इस बयान ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
देशभर में जश्न और उत्साह
टीम इंडिया की इस शानदार जीत के बाद देशभर में क्रिकेट प्रेमियों ने जश्न मनाया। सड़कों पर तिरंगे लहराए गए, सोशल मीडिया पर जीत का जश्न साझा किया गया और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की गई।
टीम इंडिया की पाकिस्तान पर यह जीत न केवल टूर्नामेंट की स्थिति को मजबूत करती है, बल्कि खिलाड़ियों और देशवासियों के उत्साह को भी बढ़ाती है। बाबा बागेश्वर के संदेश और भक्तों के समर्थन से टीम का हौसला और भी मजबूत हुआ।










