टीवी के फेमस जोड़ी Karan Kundrra और Tejasswi Prakash पिछले पांच सालों से रिलेशनशिप में हैं। कई बार खबरें आईं कि दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा इन अटकलों को खारिज किया।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल Tejasswi Prakash और Karan Kundrra की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर नई अफवाहें सामने आई हैं। पिछले कुछ घंटों में इंटरनेट पर उनके नए फोटोज़ वायरल हो रहे हैं, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।
करण और तेजस्वी पिछले पांच सालों से रिलेशनशिप में हैं। इस दौरान कई बार खबरें आई थीं कि दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, लेकिन उन्होंने हर बार इन खबरों का खंडन किया था। अब फिर से सोशल मीडिया पर उनके शादी के बारे में चर्चा तेज हो गई है।
वायरल तस्वीरें और सोशल मीडिया पर कयास
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने बुधवार को एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, तब तक प्राइवेट रखिए, जब तक यह पर्मानेंट न हो जाए। बधाई हो करण और तेजस्वी। आपकी जिंदगी के नए चैप्टर के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की गई है, जिसमें तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक-दूसरे की बाहों में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में तेजस्वी ने लाल रंग का लहंगा-चोली पहना है, जबकि करण आइवरी कलर के कुर्ता-पायजामा में हैं।
इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने भी फोटो शेयर की और कैप्शन में बधाई दी। जैसे ही ये पोस्ट वायरल हुए, फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत कयास लगाना शुरू कर दिया कि दोनों की शादी हो चुकी है।

कपल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं
हालांकि, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की तरफ से इस मामले पर अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। दोनों ने न तो पुष्टि की है और न ही अफवाहों का खंडन। इस कारण खबरें अभी केवल सोशल मीडिया कयास तक ही सीमित हैं। प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं ने भी इन अफवाहों की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में फैंस के लिए यह अब तक अनसुलझी गुत्थी बनी हुई है।
करण और तेजस्वी की दोस्ती और प्यार की शुरुआत Bigg Boss 15 के घर से हुई थी। यह शो सलमान खान द्वारा होस्ट किया गया था। दोनों पहले दोस्त बने और फिर धीरे-धीरे उनके बीच प्यार पनपा। बिग बॉस के दौरान दोनों की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस शो के बाद से ही दोनों का रिश्ता सार्वजनिक हो गया और लगातार मीडिया और फैंस के नजरों में बने रहे।










