‘थुडारम’ की धाकड़ कमाई जारी: 9वें दिन मोहनलाल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

थुडारम ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार 9वें दिन भी शानदार प्रदर्शन किया। नानी और सूर्या की फिल्मों के बावजूद 'Thudarum' ने दिखाई ज़बरदस्त पकड़ और दी कड़ी टक्कर

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की नई मलयालम फिल्म ‘थुडारम’ ने रिलीज के नौवें दिन भी अपने प्रभुत्व को बरकरार रखते हुए बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। थरुन मूर्ति के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक आम आदमी की अनकही और भावनात्मक कहानी को दर्शकों के सामने लाती है।

Thudarum Box Office Collection Day 9: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की नई मलयालम फिल्म थुडारम ने रिलीज के नौ दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत स्थिति कायम रखी है। थरुन मूर्ति के निर्देशन में बनी इस फिल्म को शुरुआत में दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। 1 मई को कई बड़ी फिल्मों के साथ रिलीज के बावजूद, थुडारम ने थिएटरों में अपनी पकड़ नहीं छोड़ी। इसकी वजह है फिल्म की दमदार कहानी, मजबूत अभिनय और मोहनलाल की स्टार पावर, जिसने दर्शकों को लगातार सिनेमाघरों की ओर खींचे रखा है।

सूर्या और नानी के बीच भी चमका ‘थुडारम’ का सितारा

1 मई को जहां एक ओर साउथ के दो बड़े सितारे सूर्या (रेट्रो) और नानी (हिट 3) अपनी-अपनी फिल्मों के साथ थिएटर्स में दस्तक दे चुके हैं, वहीं दूसरी ओर थुडारम ने मोहनलाल की करिश्माई अदाकारी और दमदार कंटेंट के सहारे मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है। कई ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना था कि एक ही समय पर तीन बड़ी फिल्मों के रिलीज से थुडारम को नुकसान होगा, लेकिन हकीकत इससे उलट है। नौवें दिन भी फिल्म ने 6.08 करोड़ रुपये की कमाई कर यह सिद्ध कर दिया कि दर्शक कंटेंट को ही असली सुपरस्टार मानते हैं।

‘थुडारम’ की धाकड़ कमाई जारी: 9वें दिन मोहनलाल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

भारत में कुल 62.88 करोड़ की कमाई

फिल्म ने अब तक भारत में कुल 62.88 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। यह आंकड़ा न सिर्फ मलयालम फिल्मों के लिहाज से शानदार है, बल्कि यह दर्शाता है कि यदि कहानी मजबूत हो और अभिनेता की पकड़ दमदार हो, तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों से लगातार पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलने के कारण थुडारम की स्क्रीन संख्या में भी कोई कटौती नहीं की गई है, जिससे इसके कमाई के आंकड़े हर दिन नई ऊंचाई छू रहे हैं।

भारत में धमाल मचाने के बाद थुडारम ने इंटरनेशनल मार्केट में भी अपनी सशक्त मौजूदगी दर्ज कराई है। सिर्फ 9 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 130.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो कि मोहनलाल की ही ब्लॉकबस्टर फिल्म लुसिफर के वर्ल्डवाइड आंकड़ों को भी पीछे छोड़ चुका है।

भावनाओं और यथार्थ का गहरा ताना-बाना

‘थुडारम’ की धाकड़ कमाई जारी: 9वें दिन मोहनलाल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

थुडारम की कहानी एक मध्यमवर्गीय व्यक्ति की जीवन की उन उलझनों को सामने लाती है, जिन्हें आम लोग रोज झेलते हैं। उसकी एक प्यारी कार जब कानून के चक्रव्यूह में फंसती है, तब उसके जीवन की दिशा ही बदल जाती है। मोहनलाल के साथ शोभना की वापसी इस फिल्म का एक भावनात्मक आकर्षण बनी हुई है। दो दशकों बाद इन दोनों दिग्गजों को एक साथ स्क्रीन पर देखना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

फिल्म में प्रकाश वर्मा, बीनू पप्पू, थॉमस मैथ्यू, फरहान फासिल और अनुभवी अभिनेता भारतीराजा की मौजूदगी ने फिल्म को और भी प्रभावशाली बना दिया है।थरुन मूर्ति, जिन्होंने ऑपरेशन जावा और सऊदी वेल्लाक्का जैसी यथार्थवादी फिल्मों से पहचान बनाई है, उन्होंने थुडारम के निर्देशन में भी वही सच्चाई और सरलता बरकरार रखी है।

Leave a comment