श्रीलंका में चल रही वनडे ट्राई-सीरीज में इंडिया ए (India A) का प्रदर्शन अब तक मिला-जुला रहा है। तिलक वर्मा की कप्तानी में टीम ने तीन मुकाबलों में सिर्फ एक जीत दर्ज की है और अब फाइनल की दौड़ पूरी तरह से समीकरणों पर टिक गई है।
स्पोर्ट्स न्यूज़: India A cricket team इस समय श्रीलंका दौरे पर ट्राई-सीरीज खेल रही है, जिसमें उसके साथ Sri Lanka A cricket team और Afghanistan A cricket team भी शामिल हैं। कप्तान Tilak Varma की अगुवाई में टीम ने अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है और सिर्फ एक जीत के साथ स्थिति थोड़ी मुश्किल में नजर आ रही है। टीम में Vaibhav Suryavanshi, Prabhsimran Singh और Ayush Badoni जैसे युवा खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन टीम अभी तक लगातार जीत दर्ज नहीं कर पाई है।
अब सवाल यह है कि फाइनल में पहुंचने का रास्ता क्या है। आमतौर पर ट्राई-सीरीज में फाइनल में जगह पॉइंट्स टेबल पर निर्भर करती है—हर जीत पर टीम को अंक मिलते हैं, और अगर अंक बराबर हों तो नेट रन रेट (NRR) निर्णायक भूमिका निभाता है। ऐसे में India A के लिए बाकी बचे मैच “करो या मरो” जैसे हो जाते हैं। उन्हें न सिर्फ अपने सभी बचे हुए मुकाबले जीतने होंगे, बल्कि बड़े अंतर से जीत हासिल करके नेट रन रेट भी सुधारना होगा।
मौजूदा स्थिति: पॉइंट्स टेबल में क्या है समीकरण?
तीन टीमों के इस टूर्नामेंट में:
- श्रीलंका ए शीर्ष पर है
- इंडिया ए दूसरे स्थान पर है
- अफगानिस्तान ए तीसरे स्थान पर
इंडिया ए ने अब तक 3 मैचों में सिर्फ 2 अंक हासिल किए हैं, जबकि एक जीत श्रीलंका ए के खिलाफ मिली थी। एक मैच DLS नियम के तहत बारिश से प्रभावित रहा, जिसमें टीम को हार झेलनी पड़ी। वहीं एक मुकाबला सुपर ओवर तक गया, जहां हार का सामना करना पड़ा। अब टीम के पास केवल एक लीग मैच बचा है और फाइनल की राह इसी पर टिकी है।
![]()
इंडिया ए के लिए फाइनल में पहुंचने का पूरा गणित
फाइनल में जगह बनाने के लिए इंडिया ए को तीन शर्तों पर निर्भर रहना होगा, इंडिया ए को हर हाल में अफगानिस्तान ए को हराना होगा। हार या मैच रद्द होने की स्थिति में टीम लगभग बाहर हो जाएगी। इंडिया ए की किस्मत इस बात पर भी निर्भर करेगी कि, अफगानिस्तान ए, श्रीलंका ए को हाराए या फिर हार का अंतर छोटा रहे. अगर अफगानिस्तान बड़ी जीत दर्ज करता है, तो नेट रन रेट इंडिया ए के लिए निर्णायक भूमिका निभाएगा।
अगर तीनों टीमें 4-4 पॉइंट्स पर पहुंच जाती हैं, तो फाइनलिस्ट का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा। ऐसे में इंडिया ए को न सिर्फ जीतना होगा, बल्कि बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी।
बारिश बिगाड़ सकती है पूरा खेल
टूर्नामेंट में मौसम भी बड़ा फैक्टर बन सकता है, अगर इंडिया ए का आखिरी मैच बारिश से रद्द होता है, तो टीम की फाइनल उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी।अगर अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका मैच भी बारिश से रद्द होता है, तो अफगानिस्तान सीधे फाइनल में पहुंच सकता है।










