U19 एशिया कप 2025: भारत बनाम पाकिस्तान मैच कब और कितने बजे होगा शुरू, जानें लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण की जानकारी

U19 एशिया कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान का महामुकाबला कब और कितने बजे शुरू होगा? जानें लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी प्रसारण और मैच से जुड़ी पूरी जानकारी।

अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत बेहद शानदार अंदाज में की है। पहले ही मुकाबले में भारत ने यूएई को 234 रनों के बड़े अंतर से हराकर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। 

India U19 vs Pakistan U19: अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में यूएई को 234 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच में भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। वैभव ने मैच में 171 रनों की दमदार पारी खेली। अब टूर्नामेंट में भारत का अगला मुकाबला 14 दिसंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर फैंस में हमेशा की तरह जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

भारत-पाकिस्तान U19 मुकाबला कब और कहां?

अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 दिसंबर को खेला जाएगा। यह मैच दुबई स्थित ICC एकेडमी ग्राउंड में आयोजित होगा।

  • मैच शुरू होने का समय: सुबह 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • टॉस का समय: सुबह 10:00 बजे (IST)

भारत-पाकिस्तान के बीच चाहे सीनियर स्तर हो या जूनियर, हर मुकाबला फैंस के लिए खास होता है। ऐसे में इस मैच को लेकर भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। U19 एशिया कप 2025 में भारतीय टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे कर रहे हैं। उनकी अगुवाई में टीम ने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, पाकिस्तान U19 टीम की कप्तानी फरहान यूसुफ के हाथों में है। दोनों कप्तानों के लिए यह मुकाबला न सिर्फ अंक तालिका के लिहाज से, बल्कि मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करने के लिए भी बेहद अहम रहेगा।

कहां देख सकेंगे भारत बनाम पाकिस्तान U19 मैच LIVE?

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले का लाइव प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा।

  • टीवी पर लाइव: Sony Sports Network
  • लाइव स्ट्रीमिंग: Sony LIV ऐप

क्रिकेट फैंस अपने मोबाइल या स्मार्ट टीवी पर Sony LIV ऐप डाउनलोड कर आसानी से मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

यूएई के खिलाफ भारत की रिकॉर्ड जीत

U19 एशिया कप 2025 के अपने पहले मुकाबले में भारत ने यूएई के खिलाफ इतिहास रच दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 433 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में यूएई की टीम सिर्फ 199 रन ही बना सकी। इस मैच के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने मात्र 95 गेंदों में 171 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में 9 चौके और 14 छक्के शामिल थे। वैभव का यह प्रदर्शन टूर्नामेंट के अब तक के सबसे शानदार प्रदर्शनों में गिना जा रहा है।

U19 एशिया कप 2025: भारत बनाम पाकिस्तान मैच कब और कितने बजे होगा शुरू, जानें लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण की जानकारी

U19 एशिया कप 2025: दोनों टीमों के स्क्वाड

भारतीय U19 टीम: वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, उधव मोहन, नमन पुष्पक, वेदांत त्रिवेदी, किशन कुमार सिंह, आरोन जॉर्ज और युवराज गोहिल।

पाकिस्तानी U19 टीम: उस्मान खान, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, हमजा जहूर (विकेटकीपर), मोहम्मद सय्याम, अली हसन बलूच, डेनियल अली खान, समीर मिन्हास, अली रजा, मोमिन कमर, अब्दुल सुभान, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद शायान, नकाब शफीक और अहमद हुसैन।

Leave a comment