एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में रविवार को भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और पाकिस्तान अंडर-19 टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह खिताबी मैच दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड में आयोजित होगा।
स्पोर्ट्स न्यूज़: रविवार को एंड-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम आमने-सामने होंगी। मुकाबला दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड में खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी और अब फाइनल में भी भारतीय टीम ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बार वैभव सूर्यवंशी ही नहीं, पांच अन्य युवा भारतीय खिलाड़ी भी पाकिस्तान के लिए काल बनकर मैदान में उतरेंगे।
ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम ने बेहतरीन रणनीति अपनाकर पाकिस्तानी टीम को दबाव में रखा। अब फाइनल में भी टीम उसी रणनीति और आत्मविश्वास के साथ उतरेगी।
![]()
1. वैभव सूर्यवंशी: आग उगलते बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट में चार मैचों में 1 शतक सहित 235 रन बनाए हैं। उनका औसत 58.75 और स्ट्राइक रेट 176.69 है। यूएई के खिलाफ पहले मैच में सूर्यवंशी ने 171 रन की धमाकेदार पारी खेलकर टीम को जबरदस्त शुरुआत दी थी। उनका यह फॉर्म फाइनल में भी भारत के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकता है।
2. अभिज्ञान कुंडू: भारतीय टीम के सबसे रन बनाने वाले
अभिज्ञान कुंडू ने अब तक 4 मैचों में 263 रन बनाए हैं और औसत 263.00 के साथ स्ट्राइक रेट 151.15 है। मलेशिया के खिलाफ कुंडू ने नाबाद 209 रन की तूफानी पारी खेली थी। उनकी बल्लेबाजी भारतीय टीम के मध्यक्रम को मजबूती देती है और फाइनल में भी पाकिस्तान के लिए खतरा बन सकती है।
3. एरोन जॉर्ज: मध्यक्रम का भरोसेमंद खिलाड़ी
एरोन जॉर्ज ने अब तक तीन मैचों में 212 रन बनाए हैं और एक अर्धशतक भी लगाया है। ग्रुप स्टेज में पाकिस्तानी टीम के खिलाफ उन्होंने 85 रन की अहम पारी खेली थी। एरोन की यह स्थिरता भारत के लिए फाइनल में अहम भूमिका निभा सकती है।
4. विहान मल्होत्रा: लगातार योगदान देने वाले खिलाड़ी
विहान मल्होत्रा ने चार मैचों में 149 रन बनाए हैं और दो अर्धशतक लगाए हैं। उनका औसत 49.67 और स्ट्राइक रेट 114.62 रहा है। फाइनल में उनका अनुभव और बल्लेबाजी का संतुलन टीम इंडिया को मजबूती देगा।
5. वेदांत त्रिवेदी: कुंडू के साथ साझेदारी का माहिर
वेदांत त्रिवेदी ने इस टूर्नामेंट में अब तक एक अर्धशतक लगाया है और मलेशिया के खिलाफ शतक से चूक गए थे। उन्होंने 106 गेंदों पर 90 रन बनाए और कुंडू के साथ 209 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वेदांत का यह प्रदर्शन फाइनल में टीम के लिए बड़ा सहारा बन सकता है।
6. दीपेश देवेन्द्रन: पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर के लिए खतरा
दीपेश देवेन्द्रन ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ 7 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 11 विकेट लिए हैं। उनकी तेज और सटीक गेंदबाजी पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित होगी।











