U19 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया की जीत पर BCCI ने खोला खजाना, खिलाड़ियों को मिलेगा 7.5 करोड़ रुपये का इनाम

टीम इंडिया ने U19 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर इंग्लैंड को हराया। BCCI ने खिलाड़ियों को 7.5 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की। जानिए इनाम की

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की जीत ने पूरे देश को गर्व से भर दिया। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।

स्पोर्ट्स न्यूज़: अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर टीम इंडिया ने छठी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के बाद बीसीसीआई ने खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और सेलेक्शन कमिटी के लिए कुल 7.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि का एलान किया है। इसकी जानकारी बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने दी। बीसीसीआई को दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्डों में गिना जाता है और उसने अपने उभरते सितारों की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए यह इनाम घोषित किया है।

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने किया इनाम का ऐलान

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने ANI से बातचीत में जानकारी दी कि जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को 7.5 करोड़ रुपये का कैश अवॉर्ड दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस राशि का वितरण खिलाड़ियों, तकनीकी स्टाफ और चयन समिति के बीच किया जाएगा, लेकिन कुल राशि 7.5 करोड़ रुपये ही रहेगी।

सैकिया ने कहा, इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बोर्ड ने यह फैसला लिया है कि युवा खिलाड़ियों के उत्साह और मेहनत को सम्मानित किया जाए। BCCI दुनिया के सबसे मजबूत और अमीर क्रिकेट बोर्डों में शामिल है और हम अपने उभरते सितारों का हौसला बढ़ाने के लिए इनाम का प्रावधान कर रहे हैं।

U19 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया की जीत पर BCCI ने खोला खजाना, खिलाड़ियों को मिलेगा 7.5 करोड़ रुपये का इनाम

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार प्रदर्शन

फाइनल मुकाबले में भारत की जीत के नायक 14 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ केवल 80 गेंदों में 175 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाए। वैभव की इस पारी ने भारत को पहले बल्लेबाजी का मौका मिलने पर नौ विकेट पर 411 रन बनाने में मदद की, और इंग्लैंड को बड़े अंतर से हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और पूरे टूर्नामेंट में उनके योगदान के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार भी मिला। सूर्यवंशी ने पुरस्कार प्राप्त करते हुए कहा, "टीम ने फाइनल में दबाव न लेने का फैसला किया था। यही सोच और एकजुटता हमें ट्रॉफी जिताने में मददगार साबित हुई।

ICC ने नहीं दिया कोई कैश इनाम

अंडर-19 वर्ल्ड कप में ICC की तरफ से टीम इंडिया को कोई मूल्यवान इनाम नहीं मिला। खिलाड़ी केवल मेडल के साथ लौटे। दरअसल, अंडर-19 स्तर पर ICC किसी भी टूर्नामेंट को युवा खिलाड़ियों के विकास और अनुभव पर केंद्रित मानता है, इसलिए इसमें कैश प्राइज का प्रावधान नहीं होता। यही कारण है कि बीसीसीआई ने अपने खिलाड़ियों के लिए खुद इनाम राशि का एलान किया।

बीसीसीआई की यह पहल युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनके करियर की नींव मजबूत करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस जीत और इनाम के बाद अब टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे। इस खिताबी जीत ने भारत के क्रिकेट में अंडर-19 स्तर पर प्रतिभाओं की खोज और उनका समर्थन करने की प्रक्रिया को और अधिक प्रोत्साहित किया है।

Leave a comment