U19 World Cup: इंग्लैंड ने हसिक ने हासिल किया फाइनल का टिकट, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराया

U19 World Cup सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। जानें मैच की अहम बातें, स्कोरकार्ड
U19 World Cup: इंग्लैंड ने हसिक ने हासिल किया फाइनल का टिकट, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराया

कप्तान थॉमस रेव के शानदार शतक और संतुलित टीम प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 277 रन बनाए, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 47.3 ओवर में 250 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रेव के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि चार बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का खिताब बचाने का सपना टूट गया।

इंग्लैंड की पारी: मुश्किल शुरुआत के बाद मजबूत वापसी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। टीम ने महज 3 रन के स्कोर पर ही सलामी बल्लेबाज बेन डॉकिन्स (1) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बेन मेयस और जोसेफ मूर्स ने दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़कर पारी को संभालने की कोशिश की। हालांकि, दोनों बल्लेबाज छोटी-छोटी लेकिन उपयोगी पारियां खेलकर पवेलियन लौट गए।

60 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड दबाव में दिख रहा था, लेकिन यहीं से मैच का रुख बदल गया। कप्तान थॉमस रेव और कैलेब फाल्कनर ने चौथे विकेट के लिए 135 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। रेव ने बेहतरीन तकनीक और संयम का परिचय देते हुए 107 गेंदों में 110 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और एक छक्का शामिल था। उनकी पारी ने इंग्लैंड को संकट से निकालकर मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

फाल्कनर ने भी 40 रन की ठोस पारी खेलकर अपने कप्तान का अच्छा साथ दिया। अंत में फरहान अहमद ने नाबाद 28 रन बनाकर टीम को 50 ओवर में 7 विकेट पर 277 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने परिस्थितियों के अनुसार खेलते हुए टीम के लिए प्रतिस्पर्धी लक्ष्य खड़ा किया।

U19 World Cup: इंग्लैंड ने हसिक ने हासिल किया फाइनल का टिकट, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया की जवाबी पारी: कप्तान का शतक भी नहीं दिला सका जीत

278 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत इंग्लैंड के मुकाबले बेहतर रही। सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 32 रन जोड़े और टीम को स्थिर शुरुआत दी। हालांकि, नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जिससे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज दबाव में आ गए। कप्तान ओलिवर पीक ने मुश्किल हालात में शानदार जिम्मेदारी दिखाई। उन्होंने नितेश सैमुअल के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 रन की अहम साझेदारी की और पारी को संभाला। पीक ने 100 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त समर्थन नहीं मिला।

नितेश सैमुअल ने 47 रन बनाए, जबकि आर्यन शर्मा ने 23 गेंदों में 34 रन की तेजतर्रार पारी खेली। बावजूद इसके, इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में बेहतरीन नियंत्रण दिखाया और ऑस्ट्रेलिया को 47.3 ओवर में 250 रन पर ऑलआउट कर दिया। इस तरह इंग्लैंड ने 27 रन से जीत दर्ज की। यह हार ऑस्ट्रेलिया की इस टूर्नामेंट में पहली और सबसे अहम हार साबित हुई, जिसने उन्हें खिताबी दौड़ से बाहर कर दिया।

Leave a comment