UCIL Recruitment 2024: 12वीं पास युवाओं के लिए यूरेनियम कॉर्पोरेशन में नौकरी का मौका, 30 नवंबर तक करें आवेदन

UCIL Recruitment 2024: 12वीं पास युवाओं के लिए यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2024 है, जल्दी करें

उम्मीदवारों का चयन विज्ञापन पर प्राप्त अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया के आधार पर लिखित परीक्षा, ट्रेड परीक्षा या कौशल परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा, जैसा कि संबंधित विभाग द्वारा तय किया जाएगा। इस बारे में अंतिम निर्णय यूसीआईएल द्वारा लिया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि के बाद किसी भी एप्लीकेशन फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे आवेदन प्रक्रिया को समय सीमा से पहले पूरा करें। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को यूसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

नई दिल्ली: यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) ने माइनिंग गेट के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 30 नवंबर, 2024 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ucil.gov.in/job.html पर जाकर भर्ती संबंधित सभी डिटेल्स चेक करने के बाद आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

UCIL Recruitment 2024: 12वीं पास युवाओं के लिए यूरेनियम कॉर्पोरेशन में नौकरी का मौका, 30 नवंबर तक करें आवेदन

यूसीआईएल ने माइनिंग मेट पद के लिए आयु सीमा निर्धारित की है यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार, माइनिंग मेट पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 30 नवंबर, 2024 तक अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) के लिए 50 वर्ष निर्धारित की गई है।

इसके अलावा, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 53 वर्ष और अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए 55 वर्ष तक आयु सीमा रखी गई है।

यूसीआईएल माइनिंग मेट भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें

UCIL Recruitment 2024: 12वीं पास युवाओं के लिए यूरेनियम कॉर्पोरेशन में नौकरी का मौका, 30 नवंबर तक करें आवेदन

कैंडिडेट्स को निर्धारित आवेदन प्रारूप में सभी विवरणों के साथ टाइप किया हुआ आवेदन पत्र, हाल की पासपोर्ट साइज फोटो, जन्मतिथि प्रमाणित करने के लिए मैट्रिक का प्रमाणपत्र और सभी आवश्यक दस्तावेज, जैसे कि शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और जाति प्रमाणपत्र के साथ, उप महाप्रबंधक (कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध), यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (भारत सरकार का उपक्रम), पी. ओ. जादूगोड़ा खान, जिला पूर्व सिंहभूम, झारखंड 832102 को भेजना होगा।

उम्मीदवार ध्यान दें कि आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का निर्धारित प्रारूप आप आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले, उम्मीदवार को पूरा भर्ती विज्ञापन ध्यान से पढ़ लेना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह भर्ती से संबंधित सभी शर्तों और नियमों का पालन करता है।

क्योंकि यदि भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में यह ज्ञात होता है कि उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करता है या विज्ञापन की अन्य आवश्यकताओं का उल्लंघन करता है या गलत जानकारी प्रदान करता है, तो उसका आवेदन पत्र तुरंत अस्वीकृत कर दिया जाएगा। इसके अलावा, यदि कैंडिडेट्स की नियुक्ति के बाद कोई कमी पाई जाती है, तो बिना किसी नोटिस के उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर भी किया जा सकता है।

यूसीआईएल माइनिंग मेट के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता

UCIL Recruitment 2024: 12वीं पास युवाओं के लिए यूरेनियम कॉर्पोरेशन में नौकरी का मौका, 30 नवंबर तक करें आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट की डिग्री के साथ-साथ डीजीएमएस द्वारा जारी वैध अप्रतिबंधित खनन मेट योग्यता प्रमाणपत्र, अप्रतिबंधित फोरमैन योग्यता प्रमाणपत्र, अप्रतिबंधित द्वितीय श्रेणी प्रबंधक योग्यता प्रमाणपत्र या अप्रतिबंधित प्रथम श्रेणी प्रबंधक योग्यता प्रमाणपत्र धातु खदानों के लिए होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को तेलुगु भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने में सक्षम होना चाहिए।

Leave a comment