UP: बेटे की चाह में पति ने किया महिला पर हत्याचार, पति समेत 7 पर FIR दर्ज

कानपुर की महिला ने बेटे की चाह में जबरन गर्भपात और दबाव डालने के आरोप में पति और छह ससुरालजनों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस जांच में जुटी है।

कानपुर की एक महिला ने अपने पति और छह ससुरालजनों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई। आरोप है कि बेटे की चाह में उसे दो बार गर्भपात करवाया गया और ससुर-ससुरालियों ने अवैध संबंध बनाने का दबाव डाला।

कानपुर: बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति समेत सात ससुरालजनों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि बेटे की चाह में सास, ननद, ससुर और देवर ने उस पर अमानवीय दबाव डाला। पीड़िता के अनुसार, उसे दो बार जबरन गर्भपात कराया गया और पति ने ससुर और देवर के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाने में ससुराल वालों का साथ दिया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की तैयारी में है। बाबूपुरवा थाने के इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

ससुराल में दुरव्यवहार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। पति ने दुबई की नौकरी छोड़कर बिजनेस शुरू करने के लिए मायके से कार और नकद राशि लाने का दबाव बनाया। जब यह मांग पूरी नहीं हुई, तो उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।

पहली संतान के रूप में बेटी के जन्म के बाद से ही सास और ननद का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। उसे लगातार ताने दिए जाने लगे और मासूम बच्ची को बोझ बताया जाने लगा। ननद ने धमकी दी कि अगली बार बेटे का जन्म नहीं हुआ तो पति की दूसरी शादी करा दी जाएगी।

जबरन गर्भपात और मारपीट

पीड़िता ने बताया कि दूसरी और तीसरी बार गर्भवती होने पर ससुराल वालों ने निजी अस्पताल में जाकर गर्भ में बेटी होने पर जबरन गर्भपात कराया। इस दर्दनाक प्रक्रिया में महिला मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह प्रभावित हुई।

तीसरी गर्भावस्था में बेटा पैदा करने के लिए दबाव इतना बढ़ गया कि पति समेत सास, ननद ने उस पर ससुर और देवर के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर महिला की बेरहमी से पिटाई भी की गई।

बेटी सहित पीड़िता को घर से निकाला

पीड़िता ने बताया कि पति अस्पताल में भर्ती होने के दौरान नंदोई ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे और उसकी दुधमुंही बच्ची को बेरहमी से पीटकर घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता ने इस हृदयविदारक घटना के बाद बाबूपुरवा थाना जाकर FIR दर्ज कराई।

बाबूपुरवा थाना के इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। पति और ससुरालजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यह मामला बेटा पैदा करने की अंधी चाह में रिश्तों और इंसानियत की मर्यादा को तार-तार करने का एक भयानक उदाहरण है।

Leave a comment