UP Home Guard Vacancy 2025: 41,424 पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल

UP Home Guard Vacancy 2025: 41,424 पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल

यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के तहत 41,424 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह बड़ा अवसर है, लेकिन आवेदन की आखिरी तारीख 17 दिसंबर 2025 है। इच्छुक अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर तुरंत आवेदन करना होगा।

UP Home Guard Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर 2025 से जारी है, जो 17 दिसंबर 2025 को समाप्त हो जाएगी। यह भर्ती 10वीं पास पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए है, जिसमें महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। आवेदन राज्य स्तर पर homeguard.up.gov.in के जरिए लिए जा रहे हैं, ताकि योग्य युवाओं को सुरक्षा सेवाओं में रोजगार का अवसर मिल सके।

कल बंद हो जाएगा आवेदन का लिंक

UP Home Guard Vacancy 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर 2025 से शुरू हुई थी। यह भर्ती 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी सरकारी नौकरी का अवसर मानी जा रही है। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जा रहे हैं और इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट homeguard.up.gov.in पर जाना होगा। विभाग ने साफ किया है कि अंतिम तारीख के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस भर्ती में महिला अभ्यर्थियों को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं के लिए भी नौकरी का रास्ता खुला है। पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उम्र और योग्यता की शर्तें

यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास रखी गई है। उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्र सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राहत दी गई है। एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी। आयु की गणना तय कट-ऑफ डेट के अनुसार की जाएगी, जिसकी जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना जरूरी है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 300 रुपये तय किया गया है।

फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। बिना शुल्क जमा किए आवेदन फॉर्म पूरा नहीं माना जाएगा।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी

UP Home Guard Bharti 2025 में चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट तय की गई है।

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा राज्य के 75 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अंतिम चयन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर होगा।

Leave a comment