यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 8 से 10 जून 2026 के बीच आयोजित होगी। उम्मीदवारों की सिटी इंटीमेशन स्लिप मई के आखिरी सप्ताह में और एडमिट कार्ड जून के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है।
लखनऊ: UP Police Bharti 2026 के तहत कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही परीक्षा सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित होगी और अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर की जानकारी मई के अंतिम सप्ताह में मिलने की उम्मीद है।
मई के आखिरी सप्ताह में आ सकती है सिटी स्लिप
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। पिछले भर्ती पैटर्न के आधार पर माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड परीक्षा से 8 से 10 दिन पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर सकता है।
![]()
ऐसे में संभावना है कि 29 से 31 मई के बीच अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। इससे उम्मीदवारों को यात्रा और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की तैयारी में सुविधा मिलेगी।
एडमिट कार्ड जून के पहले सप्ताह में संभव
भर्ती बोर्ड परीक्षा से करीब 3 से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। संभावित तारीखों के अनुसार हॉल टिकट 5 या 6 जून को डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/चेक करते रहें। प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन जारी किए जाएंगे और किसी भी अभ्यर्थी को डाक से नहीं भेजे जाएंगे।
32 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल और समकक्ष पदों पर कुल 32,679 भर्तियां की जाएंगी। इनमें सबसे अधिक 15,131 पद पीएसी के लिए निर्धारित हैं।
भर्ती परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी, जिसमें कुल 300 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, मानसिक योग्यता, तार्किक क्षमता और अभिरुचि से जुड़े सवाल शामिल होंगे।












