UP Polytechnic Result जल्द, जानें स्कोरकार्ड डाउनलोड और कॉलेज अलॉटमेंट की प्रक्रिया

UP Polytechnic Result 2025 कभी भी घोषित हो सकता है। रिजल्ट के साथ कटऑफ और काउंसिलिंग शेड्यूल भी जारी होंगे। जानें स्कोरकार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया।

UP Polytechnic Result 2025 जल्द जारी हो सकता है। छात्र jeecup.admissions.nic.in पर लॉग इन कर रिजल्ट और रैंक कार्ड देख सकेंगे। रिजल्ट के साथ कटऑफ और काउंसिलिंग शेड्यूल भी घोषित होंगे।

UP Polytechnic Result 2025: उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद (JEECUP) द्वारा आयोजित पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 का रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, परिणाम 21 जून 2025 को जारी किया जाना था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। उम्मीद है कि परिणाम किसी भी समय आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगा।

रिजल्ट कहां और कैसे देखें

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। स्टूडेंट्स को अपने लॉग इन डिटेल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर रिजल्ट तक पहुंच मिलेगी।

UP Polytechnic Result जल्द, जानें स्कोरकार्ड डाउनलोड और कॉलेज अलॉटमेंट की प्रक्रिया

रैंक कार्ड और स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड

परीक्षार्थी केवल रिजल्ट ही नहीं बल्कि अपनी रैंक और स्कोर कार्ड भी डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए चार आसान स्टेप्स अपनाने होंगे:

  • सबसे पहले jeecup.admissions.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर सक्रिय किए गए "JEECUP Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर लॉग इन करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे डाउनलोड और सेव कर सकते हैं।

कटऑफ और रैंक के आधार पर होगा कॉलेज आवंटन

रिजल्ट जारी होने के साथ ही प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। यह कटऑफ विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग होगी और स्टूडेंट्स की प्राप्त रैंक के आधार पर कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों को निर्धारित कटऑफ के अनुसार अंक प्राप्त होंगे, उन्हें आगे की काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग लेने का मौका मिलेगा।

UP Polytechnic Result जल्द, जानें स्कोरकार्ड डाउनलोड और कॉलेज अलॉटमेंट की प्रक्रिया

काउंसिलिंग शेड्यूल भी जल्द होगा घोषित

रिजल्ट की घोषणा के बाद JEECUP की ओर से काउंसिलिंग प्रक्रिया का शेड्यूल भी वेबसाइट पर साझा किया जाएगा। काउंसिलिंग के माध्यम से स्टूडेंट्स को अपने पसंदीदा संस्थान और कोर्स में प्रवेश मिल सकेगा। काउंसिलिंग ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी जिसमें छात्रों को विकल्प चुनने और डॉक्युमेंट्स वेरिफाई कराने होंगे।

परीक्षा का संक्षिप्त विवरण

इस वर्ष यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा 5 जून से 13 जून 2025 तक राज्यभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी जिस पर छात्रों से आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। अब फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

Leave a comment