UP PRT Admit Card 2026: जल्द जारी होंगे सुपर टेट के एडमिट कार्ड, 3 और 4 दिसंबर को परीक्षा

यूपी सुपर टेट परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को होगी। एडमिट कार्ड 29 या 30 नवंबर को आने की उम्मीद है। जानें डाउनलोड का तरीका।

उत्तर प्रदेश प्राइमरी टीचर भर्ती परीक्षा का आयोजन 3 और 4 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 29 या 30 नवंबर को जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्राइमरी टीचर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से सुपर टेट परीक्षा 3 और 4 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन से चार दिन पहले जारी होने की संभावना है। एडमिट कार्ड उपलब्ध होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

नवंबर के आखिरी सप्ताह में आ सकते हैं प्रवेश पत्र

यूपी में प्राइमरी शिक्षक भर्ती की परीक्षा 3 और 4 दिसंबर को होनी है। अभ्यर्थियों की तैयारी अंतिम दौर में है, लेकिन उन्हें अभी तक परीक्षा केंद्र की जानकारी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग परीक्षा से तीन से चार दिन पहले प्रवेश पत्र जारी कर सकता है।

UP PRT Admit Card 2026: जल्द जारी होंगे सुपर टेट के एडमिट कार्ड, 3 और 4 दिसंबर को परीक्षा

ऐसे में 29 या 30 नवंबर को एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद है। आयोग की ओर से अभी इसकी निश्चित तारीख नहीं बताई गई है। प्रवेश पत्र आने के बाद अभ्यर्थियों को पता चलेगा कि उनकी परीक्षा किस दिन, किस केंद्र और किस पाली में होगी।

OTR आईडी की मदद से निकाल सकेंगे एडमिट कार्ड

सुपर टेट का प्रवेश पत्र निकालने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा। एडमिट कार्ड जारी होते ही वेबसाइट पर पीआरटी भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र का लिंक उपलब्ध होगा।

एडमिट कार्ड पर छपा नाम, फोटो, रोल नंबर और परीक्षा केंद्र का पता देख लें। इनमें कोई गलती है तो आयोग से संपर्क करें। प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय और अन्य नियम भी दिए जाएंगे।

सही जवाब पर तीन अंक, गलत उत्तर पर कटेगा एक अंक

सुपर टेट का प्रश्नपत्र 360 अंकों का होगा। इसमें कुल 120 सवाल रहेंगे, जिनके जवाब देने के लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे मिलेंगे। सभी सवाल बहुविकल्पीय होंगे।

हर सही जवाब के लिए तीन अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत जवाब देने पर एक अंक कम हो जाएगा। ऐसे में बिना जानकारी के किसी सवाल का जवाब देना अभ्यर्थियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

परीक्षा का प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रहेगा। अभ्यर्थियों को पेपर हल करते वक्त समय का भी ध्यान रखना होगा।
बारहवीं और डीएलएड स्तर के होंगे प्रश्न
सुपर टेट में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, पर्यावरण और सामाजिक अध्ययन से सवाल आएंगे। इन विषयों के प्रश्नों का स्तर 12वीं कक्षा तक का रहेगा।

वहीं, शिक्षण कौशल, बाल मनोविज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, जीवन कौशल प्रबंधन और अभिवृत्ति से जुड़े सवाल डीएलएड पाठ्यक्रम के स्तर के होंगे।

Leave a comment