UPPSC Polytechnic Lecturer Admit Card 2026 जल्द जारी होने की संभावना है। भर्ती परीक्षा 6 सितंबर को दो शिफ्ट में आयोजित होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से OTR नंबर और जन्मतिथि के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक लेक्चरर भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। UPPSC की ओर से प्रवेश पत्र कभी भी जारी किए जा सकते हैं। परीक्षा 6 सितंबर 2026 को राज्य के निर्धारित केंद्रों पर होगी और उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा।
6 सितंबर को दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा 2026 का आयोजन 6 सितंबर को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पेपर 1 सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित होगा, जबकि पेपर 2 की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

लिखित परीक्षा में मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन पूछे जाएंगे और कुल 750 अंक निर्धारित हैं। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू में शामिल होंगे। इंटरव्यू 100 अंकों का होगा।
ऑनलाइन जारी होगा एडमिट कार्ड
UPPSC Polytechnic Lecturer Admit Card 2026 आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। एडमिट कार्ड डाक या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजा जाएगा।
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार Recruitment Dashboard में संबंधित लिंक पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए OTR नंबर, जन्मतिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करना होगा।
513 पदों पर होनी है भर्ती
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक चली थी। भर्ती अभियान के जरिए लेक्चरर के कुल 513 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
उम्मीदवारों को सलाह है कि एडमिट कार्ड जारी होने की सूचना और परीक्षा से जुड़ी अन्य अपडेट के लिए UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.inनियमित रूप से चेक करते रहें।












