UPSC Prelims Admit Card 2026 जल्द होगा जारी, 24 मई को होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा

UPSC Prelims Admit Card 2026 जल्द जारी हो सकता है। उम्मीदवार upsconline.gov.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 24 मई को होगी।
UPSC Prelims Admit Card 2026 जल्द होगा जारी, 24 मई को होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा

UPSC जल्द ही Civil Services Prelims Admit Card 2026 जारी कर सकता है। उम्मीदवार upsconline.gov.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को आयोजित होगी।

नई दिल्ली: UPSC Prelims Admit Card 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन जल्द ही सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार हॉल टिकट आज या कल तक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। परीक्षा 24 मई 2026 को देशभर के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

ऑनलाइन जारी होंगे UPSC प्रीलिम्स एडमिट कार्ड

यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन UPSC Official Websiteमोड में जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाकर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSC Prelims Admit Card 2026 जल्द होगा जारी, 24 मई को होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा

बोर्ड की ओर से किसी भी अभ्यर्थी को डाक या ऑफलाइन माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट पर नियमित अपडेट चेक करते रहें।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें UPSC Admit Card 2026

UPSC Prelims Hall Ticket 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध Admit Card लिंक पर क्लिक करें।

अगले चरण में Registration ID या Roll Number का विकल्प चुनना होगा। मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

24 मई को दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा

UPSC IAS और IFS प्रारंभिक परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में कराई जाएगी।

पहली पाली में General Studies Paper-1 सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा। वहीं दूसरी पाली में CSAT Paper-2 दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

जानिए परीक्षा पैटर्न और मार्किंग सिस्टम

UPSC Prelims Exam में दो पेपर होते हैं। पहला पेपर General Studies (GS) का होता है जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। दूसरा पेपर CSAT का होता है जिसमें कुल 80 सवाल शामिल होते हैं।

दोनों पेपर 200-200 अंकों के होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.33 अंक काटे जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ लें।

Leave a comment