Urvashi Rautela Trolled: तिरंगा इंस्पायर्ड गाउन पर मचा विवाद, उर्वशी बोलीं- ‘यह राष्ट्रीय ध्वज की कॉपी नहीं’

Urvashi Rautela Trolled: तिरंगा इंस्पायर्ड गाउन पहनने पर उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं। विवाद के बीच एक्ट्रेस ने सफाई देते हुए कहा कि उनका गाउन

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में तिरंगे से प्रेरित गाउन पहनने को लेकर उर्वशी रौतेला विवादों में घिर गईं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनके आउटफिट पर सवाल उठाते हुए इसे राष्ट्रीय ध्वज के इस्तेमाल से जुड़े नियमों के खिलाफ बताया।

Urvashi Rautela Controversy: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक बार फिर अपने फैशन लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में पहने गए उनके गाउन ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। कुछ यूजर्स ने उनके आउटफिट को भारतीय तिरंगे से जोड़ते हुए आपत्ति जताई और इसे राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़ा मामला बताया। विवाद बढ़ने के बाद अब उर्वशी रौतेला ने अपने लुक को लेकर सफाई दी है।

उर्वशी 23 अगस्त को आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में जज के रूप में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने तिरंगे के रंगों से प्रेरित एक बेहद ग्लैमरस गाउन पहना। इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद उनका लुक तेजी से वायरल हुआ। जहां कुछ लोगों ने अभिनेत्री के फैशन सेंस की तारीफ की, वहीं कुछ यूजर्स ने आउटफिट पर सवाल भी खड़े किए।

मिस यूनिवर्स इंडिया के फिनाले में पहना था गाउन

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का फिनाले 23 अगस्त को आयोजित हुआ था। उर्वशी रौतेला इस कार्यक्रम में जजिंग पैनल का हिस्सा थीं। उनके साथ भारत की पहली मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा, फिल्म प्रोड्यूसर और पर्यावरणविद प्रज्ञा कपूर तथा अभिनेत्री सेलिना जेटली भी पैनल में शामिल थीं।

इस खास मौके के लिए उर्वशी ने हरे, सफेद और केसरिया रंगों वाला एक कस्टम गाउन चुना। डिजाइन के कारण इसे तिरंगे से प्रेरित बताया गया। सोशल मीडिया पर आउटफिट की तस्वीरें वायरल होते ही इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आने लगीं।

सोशल मीडिया पर क्यों हुईं ट्रोल?

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि राष्ट्रीय ध्वज के रंगों और प्रतीकों का इस्तेमाल कपड़ों में करने से जुड़े नियमों का ध्यान रखा जाना चाहिए। कुछ लोगों ने उर्वशी के गाउन को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज से जोड़ते हुए इसे अनुचित बताया। एक वर्ग ने यहां तक कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों को फैशन आउटफिट के रूप में इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

हालांकि, सोशल मीडिया पर किए गए इन दावों के बीच उर्वशी ने स्पष्ट किया कि उनका गाउन भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की हूबहू नकल नहीं था। अभिनेत्री ने इसे तिरंगे के रंगों से प्रेरित एक फैशन और कॉउचर डिजाइन बताया।

उर्वशी ने विवाद पर क्या कहा?

उर्वशी रौतेला ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अपने लुक को लेकर अपनी सोच साझा की। उन्होंने कहा कि भारत उनके लिए केवल नागरिकता नहीं, बल्कि उनकी पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी भावना को वह अपने आउटफिट के जरिए व्यक्त करना चाहती थीं। अभिनेत्री के मुताबिक, गाउन तैयार करते समय रंगों की जगह, डिजाइन, कढ़ाई, डिटेलिंग और पैटर्न को फैशन के नजरिए से तय किया गया था। उनका उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज को कॉपी करना नहीं था, बल्कि भारत के प्रति अपने जुड़ाव को एक कलात्मक अंदाज में प्रदर्शित करना था।

‘गाउन राष्ट्रीय ध्वज की हूबहू कॉपी नहीं’

उर्वशी ने विवाद पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उनके गाउन और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में कई अंतर हैं। उन्होंने बताया कि आउटफिट में इस्तेमाल किए गए रंगों के शेड, उनका अनुपात और पैटर्न आधिकारिक भारतीय झंडे से अलग थे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गाउन में दिखाई देने वाला चक्र आधिकारिक अशोक चक्र की हूबहू प्रतिकृति नहीं था। इसे फैशन ज्वेलरी के रूप में डिजाइन किया गया था। सीक्विन, फ्रिंज और दूसरी सजावटी डिटेलिंग के साथ पूरे गाउन को एक स्टेज कॉउचर लुक दिया गया था।

Leave a comment