उत्तर भारत में आज से बदलेगा मौसम, दिल्ली-यूपी और राजस्थान समेत 8 राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

उत्तर भारत में आज से मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान और 8 अन्य राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। जानिए पूरी सूची, मौसम

उत्तर भारत में 31 जनवरी 2026 से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में अगले चार दिनों तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। 

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में कोहरे और ठंड के बीच आज से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। दो पश्चिमी विक्षोभों के असर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 31 जनवरी से 3 फरवरी के दौरान मध्यम से तेज बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम और छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इसके बाद तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 5 से 7 फरवरी के बीच सक्रिय रहेगा, जिसके चलते उत्तर-पश्चिमी भारत में फिर से बारिश देखने को मिल सकती है।

पश्चिमी विक्षोभों का असर

मौसम विभाग के अनुसार, एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत और हिमालयी क्षेत्रों पर प्रभाव डालेंगे। इन विक्षोभों के कारण:

  • दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश
  • हिमालयी क्षेत्रों में तेज बारिश और बर्फबारी
  • तापमान में गिरावट और ठंड का बढ़ना

इसके अलावा तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 5-7 फरवरी के बीच सक्रिय होगा, जो उत्तर-पश्चिम भारत में फिर से बारिश की संभावनाओं को बढ़ाएगा।

उत्तर भारत में आज से बदलेगा मौसम, दिल्ली-यूपी और राजस्थान समेत 8 राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

दिल्ली, उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज

दिल्ली में अगले तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। शुक्रवार, 31 जनवरी की शाम और रात में गरज-चमक, बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण राजधानी में ठंड का असर बढ़ सकता है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 31 जनवरी को कोहरा देखने को मिलेगा। 1 फरवरी से कुछ जिलों में बारिश शुरू होने की संभावना है। यह बारिश का सिलसिला दो से तीन दिनों तक जारी रह सकता है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर का मौसम

उत्तराखंड में भी 31 जनवरी से मौसम में बदलाव आएगा। उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और चमोली जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश में 1 फरवरी से 3 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में 2 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। इन राज्यों में विशेष रूप से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना है।

राजस्थान, बिहार, पंजाब और हरियाणा का मौसम

राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 31 जनवरी से 3 फरवरी तक बारिश के आसार हैं। अजमेर, कोटा और जयपुर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा बिहार के कुछ हिस्सों में भी 3 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार रात से गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। इन राज्यों में कोहरे के साथ ठंड का असर भी देखने को मिल सकता है।

Leave a comment