उत्तर भारत में मौसम अलर्ट: हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश व बर्फबारी का खतरा

उत्तर भारत में मौसम अलर्ट: हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश व बर्फबारी का खतरा

देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने इस सप्ताह उत्तर भारत के तीन राज्यों – हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख – के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

Weather Update: देश के कई इलाकों में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है, वहीं मौसम विभाग ने इस सप्ताह उत्तर भारत के तीन राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। इस बारिश के चलते तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। साथ ही 17 जिलों में भीषण शीतलहर की चेतावनी भी जारी की गई है। 

राजधानी दिल्ली में तापमान गिरकर 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और सुबह के समय हवा 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। ऐसे में ठंड और कोहरे के कारण यात्रा और बाहरी गतिविधियों में सतर्क रहना आवश्यक है।

उत्तर भारत के तीन राज्यों में मौसम का हाल

  • जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में 18 जनवरी को बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। रात के समय तापमान में गिरावट का अनुमान है।
  • हिमाचल प्रदेश: मनाली में गुरुवार को भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है। शिमला में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 4 डिग्री रहने की संभावना है। मनाली में अधिकतम 2 और न्यूनतम -12 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना जताई गई है।
  • लद्दाख: लद्दाख में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

दिल्ली में 13 जनवरी को तापमान में गिरावट आने की संभावना है। IMD के अनुसार अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। शीतलहर का प्रभाव जारी रहेगा और सुबह के समय हवा की रफ्तार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। नागरिकों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहेगा। देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, आजमगढ़, मैनपुरी, आगरा, मथुरा, टुंडला, मुजफ्फरनगर और गौतमबुद्ध नगर में सुबह के समय तेज हवाओं के साथ ठंड का प्रकोप रहेगा। लखनऊ में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यात्रा करने वाले लोगों को गाड़ी धीरे चलाने की सलाह दी गई है।

बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश का मौसम 

पटना, सिवान, बक्सर, आरा, छपरा, जहानाबाद, गया, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय, दरभंगा और मधुबनी में शीतलहर और घना कोहरा रहेगा। पटना में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री तक होगा। नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी, रुद्रपुर, उत्तरकाशी में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी। ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना है। देहरादून में अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

राजस्थान के करौली, फतेहपुर, लूणकरणसर, जैसलमेर, सिरोही, नागौर में सुबह का तापमान 5 डिग्री से कम रहेगा। जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर और भरतपुर में घना कोहरा रहेगा। मध्य प्रदेश के सतना, शहडोल, राजगढ़, सीधी, खजुराहो, दतिया, ग्वालियर और रतलाम में शीतलहर तेज रहेगी। भोपाल में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

Leave a comment