Vidaamuyarchi Collection Day 6: रुकने का नाम नहीं ले रही Ajith Kumar की विदामुयार्ची, मंगलवार को कमाई के मामले में किया धमाका

अजित कुमार की 'विदामुयार्ची' छठे दिन भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। मंगलवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कलेक्शन किया। जानें अब तक की कुल कमाई और अपडेट

अजित कुमार की एक्शन थ्रिलर फिल्म विदामुयार्ची बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। खास बात यह है कि बिना हिंदी रिलीज के भी यह तमिल फिल्म लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही हैं।

एंटरटेनमेंट: विदामुयार्ची बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है और तमिल सिनेमा की इस फिल्म ने बिना हिंदी रिलीज के भी शानदार कमाई की है।फिल्म ने पहले वीकेंड में जबरदस्त ओपनिंग ली और वीक डेज़ में भी इसकी पकड़ बनी हुई है। विदामुयार्ची की कहानी, एक्शन और अजित कुमार की स्टार पावर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही हैं।

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के छठे दिन भी विदामुयार्ची ने अच्छा कलेक्शन किया है। हालांकि, वीकडे होने के कारण कमाई में मामूली गिरावट देखी गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर है। यह दिखाता है कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री की फिल्में अब केवल साउथ में ही नहीं, बल्कि ग्लोबल स्तर पर भी अपना प्रभाव छोड़ रही हैं।

विदामुयार्ची ने मंगलवार को कमाई के मामले में किया धमाका 

Vidaamuyarchi Collection Day 6: रुकने का नाम नहीं ले रही Ajith Kumar की विदामुयार्ची, मंगलवार को कमाई के मामले में किया धमाका

अजित कुमार की विदामुयार्ची बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और यह बिना हिंदी रिलीज के भी लगातार कमाई कर रही है। अक्सर देखा जाता है कि ओपनिंग वीकेंड के बाद फिल्मों के कलेक्शन में भारी गिरावट आती है, लेकिन विदामुयार्ची इस ट्रेंड को तोड़ रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन (मंगलवार) 3.15 करोड़ का बिजनेस किया, जो सोमवार के कलेक्शन के बराबर है। इसका मतलब यह है कि वीकडे में भी दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई हैं।

अब तक विदामुयार्ची का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 70 करोड़ के करीब पहुंच चुका है, और अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म दूसरे वीकेंड तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती हैं।

फिल्म विदामुयार्ची की कमाई का ग्राफ

Vidaamuyarchi Collection Day 6: रुकने का नाम नहीं ले रही Ajith Kumar की विदामुयार्ची, मंगलवार को कमाई के मामले में किया धमाका   
 दिन                   कलेक्शन
* पहला दिन        26 करोड़
* दूसरा दिन        10.25 करोड़
* तीसरा दिन       13.5 करोड़
* चौथा दिन         12.5 करोड़
* पांचवा दिन       3.15 करोड़
* छठा दिन         3.15 करोड़
* कुल                68.55 करोड़

Leave a comment