Tejas: तेजस फाइटर जेट की डिलीवरी में देरी, HAL पर सवाल खड़े, वायुसेना प्रमुख ने जताई नाराजगी

वायुसेना प्रमुख ने तेजस की डिलीवरी में देरी पर चिंता जताई। HAL ने प्रतिबंधों को वजह बताया, मार्च अंत तक 11 तेजस विमान देने का वादा किया। वायुसेना प्रमुख ने तेजस

वायुसेना प्रमुख ने तेजस की डिलीवरी में देरी पर चिंता जताई। HAL ने प्रतिबंधों को वजह बताया और मार्च अंत तक 11 तेजस विमान देने का वादा किया है।

Tejas: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) पर भरोसे की कमी जताई है। उन्होंने कहा कि एचएएल लड़ाकू विमान तेजस की डिलीवरी और अपग्रेड में हो रही देरी को कम करने में सफल नहीं हो पा रही है।

तेजस की डिलीवरी में देरी पर असंतोष

Tejas: तेजस फाइटर जेट की डिलीवरी में देरी, HAL पर सवाल खड़े, वायुसेना प्रमुख ने जताई नाराजगी

बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2025 के दौरान एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि एचएएल को वायुसेना की चिंताओं को दूर करना होगा। उन्होंने कहा, "मुझे एचएएल पर भरोसा नहीं है, जो कि बहुत गलत बात है।" वायुसेना प्रमुख का यह बयान एचएएल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

विवादों में घिरी वायुसेना प्रमुख की टिप्पणी

यह पहली बार नहीं है जब वायुसेना प्रमुख ने एचएएल की आलोचना की है। हालांकि, इस बार उनकी टिप्पणियों ने विवाद खड़ा कर दिया है। एचएएल ने देरी के लिए 1998 में भारत पर लगे प्रतिबंधों को जिम्मेदार ठहराया है। एचएएल के सीएमडी डी के सुनील ने कहा कि परियोजना की निर्धारित समयसीमा पूरी की जाएगी।

मार्च के अंत तक 11 तेजस एमके1ए की डिलीवरी का वादा

Tejas: तेजस फाइटर जेट की डिलीवरी में देरी, HAL पर सवाल खड़े, वायुसेना प्रमुख ने जताई नाराजगी

एचएएल ने घोषणा की है कि मार्च के अंत तक भारतीय वायुसेना को कम से कम 11 तेजस-एमके1ए विमान दिए जाएंगे। यह डिलीवरी 83 तेजस विमानों के कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा है। प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि एचएएल ने 2014 के बाद ही इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करना शुरू किया।

परमाणु परीक्षण के बाद लगे प्रतिबंधों का असर

एचएएल ने तेजस की डिलीवरी में देरी के लिए 1998 में भारत के परमाणु परीक्षण के बाद लगे प्रतिबंधों को कारण बताया है। सीएमडी सुनील ने कहा कि प्रतिबंधों के कारण तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब अधिकांश समस्याओं का समाधान कर लिया गया है।

वायुसेना की चिंताओं को दूर करने का आश्वासन

Tejas: तेजस फाइटर जेट की डिलीवरी में देरी, HAL पर सवाल खड़े, वायुसेना प्रमुख ने जताई नाराजगी

एचएएल प्रमुख ने कहा कि वायुसेना प्रमुख की चिंताओं को समझा जा रहा है, क्योंकि उनकी स्क्वाड्रन की ताकत कम हो रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तेजस की डिलीवरी समय पर पूरी करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

1.3 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऑर्डर

एचएएल ने अपनी ऑर्डर बुक में भारी वृद्धि दर्ज की है। दिसंबर 2024 तक कंपनी के पास 1.3 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऑर्डर हैं। इनमें 12 Su-30MKI विमान, 240 AL31FP इंजन और कई हेलीकॉप्टर ऑर्डर शामिल हैं। इसके अलावा, एचएएल अमेरिकी फर्म जीई के साथ जीई-414 इंजन की 80% टेक्नोलॉजी ट्रांसफर डील पर भी काम कर रहा है।

Leave a comment