Admit Card 2025: एमपीईएसबी ग्रुप-5 पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड हुए जारी, 15 फरवरी से दो शिफ्ट में होगी एग्जाम

एमपीईएसबी ग्रुप-5 पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा 15 फरवरी से दो शिफ्ट में होगी। जानें डाउनलोड प्रक्रिया और जानका

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 से 25 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उनके एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

एजुकेशन डेस्क: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने ग्रुप-5 के तहत नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य पदों की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित तिथियों में इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 

इसके अलावा, अभ्यर्थी इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी आसानी से MPPEB Group 5 Admit Card प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, समय, केंद्र का पता और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा।

कब से शुरू होगी एग्जाम?

Admit Card 2025: एमपीईएसबी ग्रुप-5 पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड हुए जारी, 15 फरवरी से दो शिफ्ट में होगी एग्जाम

MPPEB द्वारा ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 15 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 9:00 बजे से शुरू होगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को केंद्र पर सुबह 7:30 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। वहीं, दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी, जिसके लिए उम्मीदवारों को अपराह्न 12:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

Admit Card 2025: एमपीईएसबी ग्रुप-5 पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड हुए जारी, 15 फरवरी से दो शिफ्ट में होगी एग्जाम

* MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
* होम पेज पर "प्रवेश पत्र" या "Test Admit Card" सेक्शन पर क्लिक करें।
* ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
* अपना आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि दर्ज करें।
* जानकारी सबमिट करने के बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
* एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट लें।

Leave a comment