ICC Women's T20 World Cup 2026 की शुरुआत अब बेहद करीब है और इसमें हिस्सा लेने वाली सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। महिला टी20 वर्ल्ड कप का यह 10वां संस्करण होगा, जिसकी मेजबानी England and Wales Cricket Board कर रहा है
स्पोर्ट्स न्यूज़: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। महिला क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट का 10वां संस्करण 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होगा। इस बार कुल 12 टीमें ट्रॉफी के लिए मुकाबला करेंगी, जिन्हें दो समूहों में बांटा गया है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।
विश्व कप शुरू होने से पहले अधिकांश टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। अब तक 12 में से 11 देशों ने अपनी अंतिम टीम घोषित कर दी है, जबकि श्रीलंका महिला टीम की घोषणा का अभी इंतजार है।
ग्रुप-ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमें
ग्रुप-ए को टूर्नामेंट का सबसे प्रतिस्पर्धी समूह माना जा रहा है। इसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स की टीमें शामिल हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी अनुभवी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर करेंगी। टीम में स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं को भी मौका दिया गया है।
छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टीम की कप्तानी सोफी मोलिनक्स को सौंपी गई है। टीम में एलिस पेरी, बेथ मूनी और एश्ले गार्डनर जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। पाकिस्तान महिला टीम की कमान फातिमा सना संभालेंगी, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी लौरा वोल्वार्ड्ट करेंगी। दक्षिण अफ्रीकी टीम हाल के वर्षों में महिला क्रिकेट में लगातार मजबूत प्रदर्शन करती रही है।
- भारत - हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।
- पाकिस्तान - फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एयमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नशारा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब।
- बांग्लादेश - निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उप-कप्तान), शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, राबेया खान, फाहिमा खातून, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, मारुफा अख्तर, शंजीदा अख्तर माघला, सुल्ताना खातून, दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, ताज नेहर।
- साउथ अफ्रीका - लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, नादीने डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, शबनम इस्माइल, सिनालो जाफ्ता, मारिजाने केप्प, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, काराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लोय ट्रायॉन, डेन वेन नीर्कर्क।
- ऑस्ट्रेलिया - सोफी मोलिनक्स (कप्तान), निकोला केरी, एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वेयरहम।
- नीदरलैंड्स - बैबेट डी लीडे (कप्तान), कैरोलीन डी लैंग, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, हन्ना लैंडहीर, हीथर सीजर्स, आइरिस ज्विलिंग, इसाबेल वान डेर वोनिंग, लारा लीमहुइस, मायरथे वान डेन राड, फेबे मोल्केनबोअर, रॉबिन रिज्के, रोजाली लॉरेंस, सान्या खुराना, सिल्वर सीजर्स, स्टर्रे कालिस।
ग्रुप-बी में शामिल महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों का स्क्वाड
![]()
- वेस्टइंडीज - हेली मैथ्यूज (कप्तान), चिनले हेनरी, डियांड्रा डॉटिन, स्टेफनी टेलर, एफी फ्लेचर, आलिया एलीन, शेमेन कैंपबेल, आसमिनी मुनिसार, करिश्मा रामहरक, जानिलिया ग्लासगो, जहजारा क्लैक्सटन, कियाना जोसेफ, जैदा जेम्स, मैंडी मंगरू, शॉनिशा हेक्टर।
- इंग्लैंड - नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टेन-कोलमैन, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फिलर, डैनी गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीथर नाइट, लिन्से स्मिथ, इसी वोंग, डैनी व्याट-हॉज।
- आयरलैंड - गैबी लुईस (कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रेली, अलाना डेलजेल, जॉर्जीना डेम्पसी, एमी हंटर, आर्लीन केली, लुईस लिटिल, एमी मैगुइरे, लारा मैकब्राइड, कारा मरे, लीह पॉल, ओर्ला प्रेंडरगास्ट, रेबेका स्टोकेल, एलिस टेक्टर।
- न्यूजीलैंड - अमेलिया केर (कप्तान), सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन, फ्लोरा डेवनशायर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पॉली इंग्लिस, जेस केर, रोजमेरी मेयर, नैंसी पटेल, जॉर्जिया प्लिमर, इजी शार्प, ली ताहूहू।
- स्कॉटलैंड - कैथरीन ब्राइस (कप्तान), क्लो एबेल, ओलिविया बेल, सारा ब्राइस, डार्सी कार्टर, प्रियनज चटर्जी, गैब्रिएला फोंटेन्ला, कैथरीन फ्रेजर, कर्स्टी गॉर्डन, आइल्सा लिस्टर, मैसी मैसेरा, अबताहा मकसूद, मेगन मैककोल, राहेल स्लेटर, पिप्पा स्प्रौल।
- श्रीलंका - अभी घोषणा बाकी है।
टूर्नामेंट में शामिल 12 टीमों में केवल श्रीलंका महिला टीम ऐसी है, जिसने अभी तक अपना अंतिम स्क्वाड घोषित नहीं किया है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि श्रीलंका युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के संतुलन के साथ मजबूत टीम उतार सकती है। महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला 7 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। यह वही मैदान है जिसे क्रिकेट का “होम ऑफ क्रिकेट” कहा जाता है।










