WPL 2026: गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 रन से हराया, सोफी डिवाइन की दमदार गेंदबाजी

WPL 2026 में रोमांचक मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 रन से मात दी। सोफी डिवाइन की दमदार गेंदबाजी ने मैच का रुख पलट दिया। मैच हाइलाइट्स
WPL 2026: गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 रन से हराया, सोफी डिवाइन की दमदार गेंदबाजी

वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच वडोदरा में खेले गए मुकाबले में चरम पर दिखा, जहां गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी गेंद तक चले बेहद रोमांचक मैच में 3 रन से मात दी।

स्पोर्ट्स न्यूज़: वूमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का 17वां मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक यादगार थ्रिलर बन गया। वडोदरा में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच में गुजरात जायंट्स (GG) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में 3 रन से शिकस्त दी। इस मैच ने न केवल टूर्नामेंट की प्रतिस्पर्धा को और रोमांचक बना दिया, बल्कि WPL इतिहास के सबसे दिलचस्प मुकाबलों में अपनी जगह भी बना ली।

गुजरात जायंट्स की सधी हुई बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 174 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। पारी की शुरुआत संभलकर की गई और एक छोर से बेथ मूनी ने टीम को स्थिरता प्रदान की। उन्होंने जिम्मेदारी के साथ खेलते हुए 58 रन की अहम पारी खेली और रन गति को नियंत्रण में रखा। उनका साथ अनुष्का शर्मा ने बखूबी निभाया, जिन्होंने 39 रन जोड़कर पारी को आगे बढ़ाया। मध्य ओवरों में गुजरात ने विकेट जरूर गंवाए, लेकिन आखिरी ओवरों में तनुजा कंवर की तेजतर्रार बल्लेबाजी ने टीम को बड़ा स्कोर दिलाया। 

तनुजा ने सिर्फ 11 गेंदों में 21 रन बनाकर गुजरात को 170 के पार पहुंचा दिया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गेंदबाजी में श्री चरणी सबसे प्रभावी रहीं। उन्होंने चार ओवर में 31 रन देकर चार विकेट झटके और गुजरात की रन गति पर ब्रेक लगाने की कोशिश की। वहीं शिनेल हेनरी को भी दो सफलताएं मिलीं।

WPL 2026: गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 रन से हराया, सोफी डिवाइन की दमदार गेंदबाजी

दिल्ली कैपिटल्स की खराब शुरुआत

175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि लिजेल ली ने भी 11 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा। इसके बाद लौरा वोल्वाड्ट (24) और कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स (16) भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं।

16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 6 विकेट पर 115 रन था और मुकाबला पूरी तरह गुजरात जायंट्स के पक्ष में जाता नजर आ रहा था। यहीं से मैच ने जबरदस्त करवट ली। निकी प्रसाद और स्नेह राणा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। 17वें ओवर में दोनों ने मिलकर 23 रन बटोरे, जिसमें निकी के चार शानदार चौके शामिल थे।

इसके बाद 18वें ओवर में 10 रन और 19वें ओवर में एश्ले गार्डनर के खिलाफ 20 रन आए। सिर्फ तीन ओवर में दिल्ली ने 53 रन जोड़ दिए और मैच पूरी तरह बराबरी पर आ खड़ा हुआ। स्टेडियम में मौजूद दर्शक और टीवी पर मैच देख रहे फैंस सांसें थामे बैठे थे।

Leave a comment