उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित करने का शेड्यूल जारी किया है। इस भर्ती में कुल 32,679 कांस्टेबल पद भरे जाएंगे। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन, PST और PET शामिल हैं।
UP Police Constable Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। UPPBPB ने आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित करने की घोषणा की है। परीक्षा तीन दिनों तक, दो शिफ्टों में राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। इस भर्ती अभियान के तहत 32,679 पदों पर चयन होगा, जिसमें उम्मीदवारों का चयन मेरिट, PST, PET और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
भर्ती में कितने पद होंगे
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 32,679 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें सिविल पुलिस, PAC, स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स, जेल वार्डर और माउंटेड पुलिस के पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को प्रदेश के विभिन्न पुलिस विभागों में तैनात किया जाएगा।
यह भर्ती प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी अवसर लेकर आई है। UPPBPB ने कहा है कि सभी नियुक्तियां अभ्यर्थियों के प्रदर्शन और मेरिट के आधार पर होंगी।
![]()
चयन प्रक्रिया और वेतन
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) होगा। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 3 के अनुसार करीब 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी, जिससे यह भर्ती उम्मीदवारों के लिए आकर्षक अवसर बन जाती है।












