उत्तर प्रदेश: Gold-Silver ने बनाया नया रिकॉर्ड, कीमतों ने छुआ आसमान, देखें यूपी में रेट

उत्तर प्रदेश: Gold-Silver ने बनाया नया रिकॉर्ड, कीमतों ने छुआ आसमान, देखें यूपी में रेट
Last Updated: 04 अप्रैल 2024

यूपी में लगातार सोने - चांदी के भावों में बढ़ोत्तरी हो रही है। 4 महीने पहले शहर के सराफा बाजार में एक साथ हाई रिकॉर्ड बनाया है। बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में परिवर्तन किया गया है।

Gold-Silver Price: भारत में सोना हमेशा एक सुरक्षित निवेश माना जाता है। बुधवार (3 अप्रैल) को सोने-चांदी की कीमतों ने एक नया हाई रिकॉर्ड स्तर छुआ है।  यूपी में 4 सप्ताह बाद यह नया रिकॉर्ड देखा गया है। जिसमें बुधवार को चांदी 80 हजार रुपए/kg के भाव पर पहुंच गई, और वहीं सोना के भाव बढ़कर 71150 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ है।   

Gold-Silver कीमतों ने छूआ आसमान

subkuz.com को मिले अपडेट के मुताबिक, होली के पहले बंद हुए सराफा बाजार सोमवार को खोले जाने के बाद से सोना रोज आसमान को छू रहा है। बता दें कि 68 हजार रुपये का सोना 70,600 रुपये पर पहुंच गया था। इसी दौरान, मंगलवार को सोना 70,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा और उसके बाद बुधवार (3 अप्रैल) को और बढ़कर 71,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

वहीं, चांदी ने कीमतों में नया रिकार्ड बनाया। जानकारी के अनुसार, 02 दिसंबर 2023 को चांदी 79 हजार रुपये/Kg थी। इसके बाद चांदी की कीमतों में गिरावट आई थी। मंगलवार (2 अप्रैल) को चांदी 78,600 रुपये/Kg थी और 1,400 रुपये प्रति किलो के उछाल के साथ बुधवार (3 अप्रैल) को 80,000 रु./Kg   भाव पर पहुंच गई।

आगे भी कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका

यूपी के सराफा एसोसिएशन के सचिव राम किशोर मिश्रा केने बताया कि, एक वर्ष पहले सोना 58,350 रुपए /10gm पर था। वहीं, चांदी 69,600 के भाव पर थी। इन आकंड़ो के अनुसार जल्द ही इन दोनों धातुओं की कीमतों में और भी बढ़ोत्तरी होने की आशंका है।

Leave a comment