Uttar Pradesh Politics: मायावती को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लगा तगड़ा झटका, उपचुनाव से पहले इस कद्दावर नेता ने पार्टी से बनाई दुरी, जानिए कौन है वह नेता?

Uttar Pradesh Politics: मायावती को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लगा तगड़ा झटका, उपचुनाव से पहले इस कद्दावर नेता ने पार्टी से बनाई दुरी, जानिए कौन है वह नेता?
Last Updated: 01 जुलाई 2024

कद्दावर नेता विजेंद्र कुमार सिंह ने बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वे अब उपचुनाव में अन्य पार्टी में शामिल होकर मीरापुर सीट से अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव के नामांकन से ठीक पहले उन्होंने 11 मार्च को बसपा में बिजनौर लोकसभा प्रभारी के रूप में ज्वाइन किया था।

बिजनौर: बिजनौर लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले विजेंद्र कुमार चौधरी ने शुक्रवार को बसपा की सभी जिम्मेदारियों से त्याग पत्र दे दिया। उन्होंने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ही बसपा ज्वाइन की और उपचुनाव से पहले पार्टी को अलविदा भी कह दिया। बता दें की इससे पहले उन्होंने पांच महीने लोकदल पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव के पद पर रहते हुए दिल्ली तक यात्रा निकाली तथा कई बड़े कार्यक्रमों को संबोधित किया था। विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में बसपा का वोट प्रतिशत निचे गिरने के बजाय बढ़ाया है। अब अपने समर्थकों के साथ विमर्श करके मीरापुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने की तैयारी करेंगे।

एक साल में बदली दो पार्टियां

सूत्रों ने Subkuz.com को बताया कि विजेंद्र कुमार सिंह को सक्रिय राजनीति में शामिल हुए अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ और उन्होंने इस दौरान पार्टिया बदल ली है। उन्होंने सबसे पहले लोकसदल पार्टी का दामन थामकर राष्ट्रीय महासचिव पद हासिल किया। विजेंद्र कुमार सिंह ने पांच महीने लोकदल में रहते हुए दिल्ली तक कई यात्राएं निकाली और बड़े आयोजन करके लोकदल को जनता के सामने ला दिया। उसके बाद लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकलद का गठबंधन हो गया. उसके बाद उन्होंने जीत का समीकरण बनाते हुए बहुजन समज पार्टी का हाथ थाम लिया।

बसपा के वोट बैंक में की बढ़ोतरी

* विजेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को बहुजन समज पार्टी (बसपा) की सभी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ते हुए बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से त्यागपत्र भेज दिया।

* विजेंद्र कुमार सिंह ने फोन के माध्यम से मीडिया को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस्तीफा देने के पीछे पार्टी से नाराजगी या अन्य कोई कारण नहीं है।

*  विजेंद्र कुमार सिंह ने दावा किया कि बसपा के टिकट से लोकसभा चुनाव 2044 में चुनाव लड़कर वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले में बसपा के वोट बैंक में खासा इजाफा किया है।

* मीरापुर विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को वर्ष 2022 में 23 हजार से अधिक वोट मिले थे, लेकिन उन्होंने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में 55 हजार से अधिक वोट हासिल किए हैं। वहीं हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में भी बहुजन समाज पार्टी को 10 हजार वोटो के मुकाबले इस बार 42 हजार से अधिक वोट हासिल हुए हैं।

Leave a comment