Columbus

Lok Sabha Election: मध्य प्रदेश की राजगढ़ सीट पर कड़ा मुकाबला, चुनावी मैदान में दिग्विजय सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में राजगढ़ की लोकसभा सीट पर राजनीतिक तापमान गरमा रहा है. क्योकि कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह दो बार के बीजेपी सांसद रोडमल नागर के खिलाफ मैदान में उतरे हैं।

राजगढ़: मध्य प्रदेश में राजगढ़ की लोकसभा सीट पर चुनाव ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। इस सीट पर लोगों को काफी ज्यादा दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा क्योंकि 33 साल बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राजनीति में वापसी करते हुए राजगढ़ सीट से उम्मीदवार बनकर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रोडमल नागर के खिलाफ खड़े हुए हैं। 

राजगढ़ सीट क्यों बनी हॉट सीट

जानकारी के मुताबिक राजगढ़ को मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीट मानी जा रही है क्योंकि इस सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह दो बार के भारतीय जनता पार्टी के सांसद रोडमल नागर के खिलाफ चुनाव मैदान में खड़े हुए है। अब तक इस सीट हुए आम चुनाव में कांग्रेस ने 9 बार, जनसंघ-भारतीय जनता पार्टी ने 6 बार विजय हासिल की है। इनके अलावा जनता पार्टी ने दो बार और स्वतंत्र उम्मीदवार ने एक भी जीत हासिल की हैं।

इनके बीच होगा कड़ा मुकाबला

सूत्रों ने Subkuz.com को बताया कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार होंगे। बताया गया है कि दिग्विजय तीन दशकों के बाद इस सीट पर चुनाव लड़ने के लिए वापसी कर रहे है। यह कांग्रेस के काफी ज्यादा अनुभवी नेता है.  जिन्होंने 1980 और 90 के दशक की शुरुआत में राजगढ़ सीट को जीतकर संसद में पहुंचे थे। यह चुनाव दिग्विजय सिंह की प्रतिष्ठा के साथ मध्य प्रदेश में कांग्रेस के भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगी। दिग्विजय सिंह भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सांसद रोडमल नागर को कड़ी टक्कर देंगे।

Leave a comment