Paris Olympics 24: भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने Paris Olympics के लिए किया क्वालीफाई, पुरुष टीम ने भी टिकट किया पक्का

भारत हिंदी न्यूज़, दिल्ली न्यूज़, पेरिस ओलंपिक 2024 हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 6 मई न्यूज़, वर्ल्ड एथलेटिक्स रिले लेटेस्ट अपडेट, भारतीय महिला टीम ओलंपिक

विश्व एथलेटिक्स रिले 2024 में सोमवार को भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने दूसरे स्थान पर रहने के बाद पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

World Relays: भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने आज सोमवार (6 मई) को World Athletics रिले में दूसरे दौर की हीट में  Second स्थान पर रहने के बाद पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। वहीं भारतीय महिला टीम ने पहले दौरे की हिट में भी 5 वें स्थान पर रहकर पेरिस का टिकट लिया।

इसके साथ ही भारतीय पुरुषों की 4x400 मीटर रिले टीम ने भी नासाउ, बहामास में विश्व एथलेटिक्स रिले में दूसरे दौर की हीट रेस के दौरान पेरिस ओलंपिक के लिए टिकट हासिल किया।

Paris Olympics 24: भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने Paris Olympics के लिए किया क्वालीफाई, पुरुष टीम ने भी टिकट किया पक्का

दूसरे स्थान पर रही भारतीय महिला टीम                                            

मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय महिला रिले टीम की रूपल चौधरी, ज्योतिका श्री दांडी, M.R पूवम्मा और सुभा वेंकटेशन ने तीन मिनट और 29.35 सेकेंड का समय लेकर पेरिस ओलंपिक के हीट नंबर 1 में जमैका (3:28.54) के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। बता  दें कि इससे पहले, भारतीय टीम ने रविवार (5 मई) को पहले दौर की क्वालीफाइंग हीट में 3 मिनट और 29.74 सेकेंड के समय के साथ 5वें स्थान पर रही थी।

Paris Olympics 24: भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने Paris Olympics के लिए किया क्वालीफाई, पुरुष टीम ने भी टिकट किया पक्का

पुरुष टीम भी सेकंड स्थान पर रही

World Athletics रिले में महिला टीम के साथ पुरुष टीम ने भी हिस्सा लिया। जिसमें मोहम्मद अनस याहिया, आरोकिया राजीव, मोहम्मद अजमल और अमोज जैकब की पुरुष टीम ने 3 मिनट 3.23 सेकेंड के साथ अपनी हीट में अमेरिका (2:59.95) के बाद दूसरे स्थान पर क्वालीफाई किया। बताया जा रहा है कि दूसरे दौर में तीनों हीट में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें पेरिस ओलंपिक के लिए टिकट कटाया। पेरिस ओलंपिक 2024 का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होगा।

 

 

Leave a comment