Lok Sabha Election 2024: राहुल और अखिलेश 11 सीटों पर झोकेंगे पूरी ताकत; 10 मई को करेंगे जनसभा, अमेठी-रायबरेली पर प्रियंका का खास फोकस

उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़, राजनितिक हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट न्यूज़, वाराणसी हिंदी न्यूज़

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन करने के बाद पार्टी ने उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। प्रियंका गांधी वाड्रा भी खासतौर से रायबरेली और अमेठी के चुनाव प्रचार में सक्रिय दिखाई नजर आएगी।

लखनऊ: राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है. उसके बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने खासतौर से रायबरेली और अमेठी के चुनाव प्रचार में अपना ध्यान केंद्रित किया है। राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मिलकर 10 मई से जनसभाएं आयोजित कर रखी हैं।

सूत्रों ने Subkuz.com को बताया कि उत्तर प्रदेश में चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सचिन पायलट के द्वारा सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम भी तय कर लिया गया हैं। सोनिया गांधी के चुनाव प्रचार का कार्यक्रम अभी तय करना बाकि हैं। बताया कि रविवार को सचिन पायलेट फतेहपुर सीकरी में आयोजित एक कार्यक्रम के द्वारा कांग्रेस का प्रचार करेंगे।

कांग्रेस ने 11 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

Lok Sabha Election 2024: राहुल और अखिलेश 11 सीटों पर झोकेंगे पूरी ताकत; 10 मई को करेंगे जनसभा, अमेठी-रायबरेली पर प्रियंका का खास फोकस

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव सभी सात चरणों में होंगे। अबतक दो चरणों में यूपी की 16 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। तीसरे चरण में 10 सीटों पर सात मई को मतदान होंगे। उसके बाद चौथे चरण में 13, पांचवें चरण में 14, छठे चरण में 14 और आखरी या सातवें चरण में 13 सीटों पर मतदान होंगे। चौथे से सातवें चरण में कांग्रेस 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें सीतापुर, कानपुर, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, इलाहाबाद, बांसगांव, देवरिया, महाराजगंज, वाराणसी और झांसी की सीटें शामिल हैं।

बताया कि देशभर में चुनावी सभाएं और रोड शो कर रही प्रियंका गांधी का अब खास फोकस कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली और अमेठी सीट पर रहेगा। अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। प्रियंका किशोरी लाल द्वारा बनाई गई राजनीतिक रणनीति के अनुसार ही चुनाव प्रचार करेगी।

10 मई को कन्नौज में करेंगे रोड शो

Lok Sabha Election 2024: राहुल और अखिलेश 11 सीटों पर झोकेंगे पूरी ताकत; 10 मई को करेंगे जनसभा, अमेठी-रायबरेली पर प्रियंका का खास फोकस

कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रचार करने के लिए 10 से 12 मई की तिथियों को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। बताया की 10 मई को कन्नौज और कानपुर में तथा 12 मई को मोहनलाल गंज और बाराबंकी में जनसभाएं और रोड शो की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। इसके अलावा मल्लिकार्जुन खरगे 14 को महाराज गंज में आयोजित जनसभा को संबोधित करके चुनाव का प्रचार करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश कुमार पांडेय ने उत्तर प्रदेश में ही डेरा डाल दिया है। सोनिया गांधी के कार्यक्रम भी तय किए जा रहे हैं।

 

Leave a comment