चंडीगढ़: फैंस के लिए खुशखबरी, दिलजीत दोसांझ कोक स्टूडियो भारत में दिखाएंगे अपना जलवा

चंडीगढ़: फैंस के लिए खुशखबरी, दिलजीत दोसांझ कोक स्टूडियो भारत में दिखाएंगे अपना जलवा
Last Updated: 11 फरवरी 2024

चंडीगढ़: फैंस के लिए खुशखबरी, दिलजीत दोसांझ कोक स्टूडियो भारत में दिखाएंगे अपना जलवा 

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के फैंस के लिए खुशखबरी है. कोक स्टूडियो भारत के दूसरे सीजन (Coke Studio Bharat Season 2) का पहला गाना दिलजीत ही परफॉर्म करेंगे। दिलजीत दोसांझ अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले है. वह अपने फैंस का अक्सर सोशल मीडिया पर मनोरंजन करते रहते है। लेकिन 9 फरवरी को लाइव गाकर अपना जलवा दिखाएंगे। दिलजीत के साथ इस सीजन में कई और महान गायक भी शामिल होंगे।

दिलजीत के साथ नजर आएंगी बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल

Subkuz.com के पत्रकारों को प्राप्त जानकारी के अनुसार Coke Studio Bharat Season 2 में पंजाबी सिंगर दिलजीत के साथ बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल भी नजर आएंगी। इस सीजन का पहला गाना दिलजीत का 'मैजिक' होगा। कोक स्टूडियो ने सीजन-2 का टीजर शेयर किया है। इसमें दिलजीत एक ओवरसाइज की काली टीशर्ट और लाल रंग की पगड़ी पहने हुए नजर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार Coke Studio Bharat Season 2  दिलजीत के साथ-साथ श्रेया घोषाल, नेहा कक्कड़, दिग्विजय सिंह, कनिष्क सेठ, साइली खरे और एमसी स्क्वायर जैसे कलाकार भी शामिल होंगे। 30 सेकंड के 'टीजर' में दिलजीत क्विक स्टाइल के सदस्यों के साथ थिरकते हुए नजर रहे है. दिलजीत के  मैजिक गाने को लेकर उनके प्रशंसकों में काफी उत्साह बना हुआ हैं।

जानकारी के अनुसार कोका कोला इंडिया के उपाध्यक्ष अर्नब रॉय ने बताया कि Coke Studio Bharat Season 2 के लॉन्च करने की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है. उन्होंने बताया कि इस सीजन में बड़े कलाकारों के साथ मोहितो, कोमोरेबी, क्विक स्टाइल, इक्की और रफ सपेरा भी अपने संगीत से फैंस  का मनोरंजन करेंगे।

 

Leave a comment
 

Latest News