NDA या I.N.D.I.A. किस की ओर रहा उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों का झुकाव? पोस्टल-बैलेट पेपर के वोटों ने कर दिया दूध का दूध-पानी का पानी

NDA या I.N.D.I.A. किस की ओर रहा उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों का झुकाव? पोस्टल-बैलेट पेपर के वोटों ने कर दिया दूध का दूध-पानी का पानी
Last Updated: 08 जून 2024

लोकसभा चुनाव 2024 में पोस्टल-बैलेट से डाले गए वोटों में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन यानी एनडीए 47 सीटों पर पिछड़ी साबित हुई। विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए इस बार इन मतों को प्राप्त करने में आगे रहा।

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के दौरान पता चल पाया है कि पोस्टल-बैलेट से डाले गए वोटों में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन यानी एनडीए को 47 सीटों पर नुकसान हुआ। यहां विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए (इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव एलायंस) ने बाजी मारी है। पोस्टल-बैलेट से अधिक मत पाने के बाद भी कई उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इससे कर्मचारी वर्ग का झुकाव किस ओर ज्यादा है, इसका अंदाजा लग ही गया। पोस्टल-बैलेट में एनडीए गठबंधन 33 सीटों पर बढ़ोतरी असील की।

मतदान के दौरान कर्मचारियों का झुकाव

Subkuz.com ने निर्वाचन आयोग से मिले रिकॉर्ड के आधार पर बताया कि पोस्टल-बैलेट से कुल 2,36,458 वोट पड़े। इसमें सर्विस वोटर के साथ-साथ दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु पार करने वाले बुजुर्ग के वोट भी शामिल हैं। पोस्टल बैलेट से सर्वाधिक 7,135 वोट अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में डालें गए। यहां से विजयी हुए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार देवेन्द्र प्रताप सिंह भोले को 3,167 और समाजवादी पार्टी के राजाराम पाल को इनसे अधिक 3,312 वोट प्राप्त हुए। बाकी अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों को मिले।

बताया कि आजमगढ़ में पोस्टल-बैलेट के माध्यम से 5,572 वोट डालें गए थे। जीतने वाले समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेन्द्र यादव को 3,402 और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दिनेश लाल निरहुआ को 1,479 वोट हासिल हुए। इसी प्रकार बहराइच में सबसे कम 387 वोट ही पोस्टल बैलेट के माध्यम से डाले गए थे। यहां से विजेता भाजपा के आनंद कुमार को 227 व सपा के रमेश कुमार चंद्र को 121 वोट हासिल हुए।

श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र में पोस्टल-बैलेट से कितने वोट पड़े?

श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र में पोस्टल बैलेट से मात्र 526 वोट ही डाले गए। यहां से समाजवादी पार्टी के राम शिरोमणि वर्मा ने चुनाव जीता और पोस्टल बैलेट से भी सर्वाधिक 301 वोट हासिल किये। पोस्टल बैलेट के कुल 2,36,458 वोट में से 1,08,252 आइएनडीआइए और 1,03730 एनडीए गठबंधन को प्राप्त हुए थे। शेष वोट अन्य पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गए। विपक्षी आइएनडीआइए गठबंधन को जीतने वाली पार्टी NDA से 4,522 वोट ज्यादा मिले हैं।

नेशनल मूवमेंट फार ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने बताया कि कर्मचारी और शिक्षकों के लिए सबसे बड़ा मुद्दा पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने का है। हम अधिकार को पाने के लिए लगातार संघर्षरत हैं और सरकार को हमारे आगे झुकना ही पड़ेगा। मोदी, अखिलेश व राहुल गांधी ने अधिक वोट हासिल किए। वाराणसी में कुल 3,062 वोट पड़े, जिनमे से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 1,531 और कांग्रेस के उम्मीदवार अजय कुमार राय को 1,373 वोट हासिल हुए।

रायबरेली में दिखा पोस्टल बैलेट वोट का बड़ा अंतर

अधिकारी ने बताया कि रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में पोस्टल बैलेट के माध्यम से कुल 2,575 वोट पड़े। इसमें से कांग्रेस के राहुल गांधी को 1,605 और भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को 916 वोट हासिल हुए। कन्नौज में कुल 3,548 वोट पड़े। इसमें से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2,085 और भाजपा के सुब्रत कुमार पाठक को 1,239 वोट प्राप्त हुए। बस्ती में आइएनडीआइए और बुलंदशहर में एनडीए को ज्यादा वोट मिले हैं।

 

Leave a comment
 

Latest News