Weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून! IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना, लोगों को परेशान कर रहा बारिश का जलस्तर

Weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून! IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना, लोगों को परेशान कर रहा बारिश का जलस्तर
Last Updated: 09 अगस्त 2024

दिल्ली-एनसीआर में देर रात हुई बारिश के बाद शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की पूर्ण सम्भावना रहेगी। वहीं, मौसम विभाग ने इस्सके साथ गर्जन वाले बादल बनने और हल्की वर्षा होने की आशंका जताई हैं।

Delhi Rain Update: शुक्रवार यानि आज 9 अगस्त को सुबह से Delhi-NCR में तेज बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का यह मानना है कि कल आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। वहीं, गुरुवार को भी NCR में ऐसा ही मौसम देखा गया था। कभी धूप निकली तो कभी आसमान में काले बादल छा गए। जबकि, कई क्षेत्रों में धीमी बारिश भी हुई है। दूसरी तरफ दिल्ली के लोगों को तेज बारिश होने का डर सता रहा है।

दो डिग्री की गिरावट हुई दर्ज

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार की सुबह बूंदाबांदी और हल्की वर्षा हुई, परन्तु दोपहर के बाद तेज बरसात होना शुरू हो गई थी। देखा जाए तो इस झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। खबरों के अनुसार, अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

IMD ने जारी किया येलो अलर्ट 

मौसम विभाग का अनुमान है कि, शुरुवार (9 August) को भी बादल छाये रहने की पूर्ण सम्भावना है। वहीं, गर्जन वाले बादल बनने एवं हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने के लक्षण दिखाई दिए है। IMD के मुताबिक शुक्रवार को भी राजधानी के विभिन्न हिस्सों में वर्षा हो सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

तीन दिन से दिल्ली में तेज बारिश

जानकारी के मुताबिक पुरे देश भर में बारिश ने कहर मचा रखा है। ऐसे में दिल्ली का हाल देखें तो वहां सुबह से हल्के बादलों की आवाजाही रही है। सुबह नौ बजे के आसपास कई इलाकों में बूंदाबांदी से हल्की वर्षा देखने को मिली है। इसके चलते दोपहर के बाद फिर से काले बादलों ने आसमान को ढक लिया है। इसी के साथ करीब चार बजे कई जगहों पर भी अच्छी वर्षा हुई है।

रिपोर्ट के हिसाब से देखा जाये तो बुधवार को मौसम का तापमान अधिकतम से  सामान्य दो डिग्री कम 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया है और वहीं  न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। हवा में नमी का स्तर 100 से 76 प्रतिशत तक बताया गया है। दूसरी तरफ दिल्ली की हवा लगातार साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी सूचना देते हुए कहा है कि  दो दिन पहले यानि बुधवार को हुई बारिश से दिल्ली का एक्यूआइ 60 तक रहा है और साथ ही हवा की गुणवत्ता का यही स्तर बना रहने वाला हैं।

 

Leave a comment