PM Modi: नरेंद्र मोदी के यूक्रेन दौरे से पहले बड़ी घटना, मॉस्को पर हुआ अब तक सबसे खतरनाक ड्रोन हमला, देखें पूरी जानकारी

PM Modi: नरेंद्र मोदी के यूक्रेन दौरे से पहले बड़ी घटना, मॉस्को पर हुआ अब तक सबसे खतरनाक ड्रोन हमला, देखें पूरी जानकारी
Last Updated: 22 अगस्त 2024

PM मोदी यूक्रेन की यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं। ऐसे में उनकी पोलैंड की यात्रा के बाद, वे 23 अगस्त को कीव पहुंचेंगे। इस बीच, यूक्रेन ने आज 21 अगस्त को मॉस्को पर बड़ा ड्रोन हमला किया। रूस ने इसे युद्ध की शुरुआत के बाद का सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया है। पिछले महीने पीएम मोदी ने रूस की यात्रा की थी, और अब उनकी यूक्रेन यात्रा भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

New Delhi: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन का दौरा करेंगे। इस दौरान, वे राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे और युद्ध को समाप्त करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसी बीच, बुधवार को यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर हमला किया है।

वहीं, रूस ने यह भी बताया है कि यूक्रेन के हमले का प्रभावी जवाब देते हुए रूसी हवाई सुरक्षा बलों ने 11 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया है। रूस के अनुसार, युद्ध की शुरुआत के बाद से यह मॉस्को पर हुआ अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला है।

92 बस्तियों पर किया कब्जा

इससे पहले मंगलवार को रूस ने यूक्रेन के एक और शहर पर नियंत्रण का दावा किया है। रूसी सेना ने बताया कि उसने पूर्वी यूक्रेन के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लॉजिस्टिक हब माने जाने वाले नियू-यार्क पर कब्जा कर लिया है। यह कदम पूरे डोनेस्क क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित करने में सहायता करेगा। दूसरी ओर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ने जानकारी दी कि यूक्रेनी सैनिकों ने पश्चिमी रूस के कुर्स्क क्षेत्र में 1,250 वर्ग किलोमीटर (KM) के क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। इसमें 92 बस्तियां शामिल हैं।

मोदी ने रूस के राष्ट्रपति से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न मंचों पर यह स्पष्ट किया है कि संवाद के माध्यम से ही रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त किया जा सकता है। पिछले महीने, पीएम मोदी ने रूस की यात्रा की, जहां उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और युद्ध के मुद्दे पर बातचीत की। हालांकि, पीएम मोदी के रूस दौरे पर यूक्रेन के राष्ट्रपति ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

Leave a comment
 

Latest News