Bollywood News: मामरू की रस्म पर अलग-अलग लुक में दिखी नीता अंबानी की तीनों समधन, साड़ी पहनकर रस्म में लगाए चार चांद, जानिए कब हैं अनंत अंबानी की शादी

Bollywood News: मामरू की रस्म पर अलग-अलग लुक में दिखी नीता अंबानी की तीनों समधन, साड़ी पहनकर रस्म में लगाए चार चांद, जानिए कब हैं अनंत अंबानी की शादी
Last Updated: 30 नवंबर -0001

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले मामरू की रस्म निभाई गई। इस रस्म में नीता अंबानी की तीनों समधन के साथ परिवार के लोग मौजूद रहें। तीनों का साड़ी में शानदार लुक देखने को मिला। श्लोका की मां, राधिका की मां और ईशा अंबानी की सास शानदार लुक में नजर आ रही हैं।

एंटरटेनमेंट: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी से पहले ही रस्में शुरू बुधवार (4 जुलाई) से हो गई हैं। घर और परिवार के लोगों के साथ भव्य आयोजन किया जा रहा है। बीते दिन मामेरू फंक्शन का आयोजन किया गया। इस मेगा इवेंट में पूरा अंबानी परिवार और उनके रिश्तेदार शामिल थे। सभी सदस्य रस्मों को एंजॉय करते हुए नजर आए। इस इवेंट में श्लोका की मां, राधिका की मां और ईशा अंबानी की सास यानि नीता अंबानी की तीनों समधने कमाल के लुक में दिख रही थी। इवेंट ड्रेस रंगीन साड़ी में तीनों एक से बढ़कर एक लग रही थीं।

श्लोका की मां मोना मेहता का बेस्ट लुक

श्लोका की मां मोना मेहता इवेंट के दौरान काफी एलिगेंट और क्लासी लुक में नजर आ रही थी। इस खास मौके के लिए उन्होंने पिंक और मल्टीकलर की साड़ी पहनी हुई थी। इस साड़ी में वो काफी ग्रेसफुल और गजब ढाह रही थी। बेटी श्लोका के साथ भी उन्हें स्पॉट किया गया था।

स्वाती पिरामल का शानदार लुक

आनंद पिरामल की मां और ईशा अंबानी की सास मामरू की रस्म का हिस्सा बनीं। उन्होंने इस रस्म में बांधनी स्टाइल की कैरी साड़ी पहनी थी। वह सीधा आंचल लिए काफी ज्यादा ग्रेसफुल लग रही थी। इस पूरे लुक को उन्होंने हैवी ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया था।

राधिका की मां शैला विरेन का लुक

राधिका की मां शैला विरेन मर्चेंट भी अपनी बेटी राधिका की तरह ही काफी स्टाइलिश और ग्रेसफुल हैं। वो भी अक्सर फंक्शन में फैशनेबल अंदाज में नजर आती हैं। राधिका मर्चेंट की मां और नीता अंबानी की होने वाली समधन ने पिंक थीम के मुताबिक साड़ी पहनी हुई थी। उन्होंने पती विरेन मर्चेंट के साथ पोज दिया था।

मामेरू रस्म की तस्वीरें वायरल

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की ओर से सामूहिक विवाह कार्यक्रम करवाया गया था. इसके संपन्न होने के बाद बुधवार को 'मामेरू' सेरेमनी का  आयोजन किया गया। इसमें परिवार के लोग और उनके कई करीबी दोस्त शामिल हुए। इसका रस्म का आयोजन अंबानी आवास पर ही हुआ। इस दौरान सभी लोग थीम के अनुसार निश्चित किए गए कपड़ों में नजर आए। इस फंक्शन की एक से बढ़कर एक अतरंगी तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। बता दें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को सात फेरे लेंगे और शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

Leave a comment