Bollywood: नीता अंबानी के साथ बहू श्लोका और राधिका ने किया शानदार डांस, बेटी ईशा ने भी दिखाया जलवा, राधिका-अनंत की शादी से पहले अंबानी लेडीज का...

Bollywood: नीता अंबानी के साथ बहू श्लोका और राधिका ने किया शानदार डांस, बेटी ईशा ने भी दिखाया जलवा, राधिका-अनंत की शादी से पहले अंबानी लेडीज का...
Last Updated: 30 नवंबर -0001

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी से पहले हर दिन अलग फंक्शन का आयोजन किया जाता हैं, इसी बीच रविवार रात को संगीत कार्यक्रम का आयोजन क्या गया, जिसमे पूरे अंबानी परिवार और वहां मौजूद गेस्ट ने खूब मौज-मस्ती की। साथ ही कार्यक्रम में अंबानी लेडीज के डांस का जलवा देखने को मिला।

बॉलीवुड: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के लिए अब थोड़ा ही समय शेष हैं। उसके बाद दोनों एक-दूजे के जीवन साथी बन जाएंगे। शादी के बंधन में बंधने के लिए दोनों खुश हैं। अंबानी फैमिली में शादी की रस्में भी कई दिन पहले से शुरू हो गई। जोर-शोर के साथ सभी शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। शादी की रसम मामेरू से शुरू हुई थी, इसी दौर में रविवार को संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसके साथ ग्रह शांति पूजा का भी आयोजन किया गया था। लेकिन अभी भी कई और कार्यक्रम का आयोजन होने वाला हैं।

बता दें आने वाले दिनों में शादी के कई कार्यक्रम की खूबसूरत झलकियां सबके सामने आने वाली हैं, लेकिन रविवार रात को हुए संगीत इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है। इस वीडियो में अंबानी लेडीज का खूबसूरत अंदाज और डांस देखने को मिला है। नीता अंबानी और उनकी बहुएं अपनी अदाएं दिखा रही हैं। साथ बेटी ईशा अंबानी भी अपने डांस का जलवा बिखेर रहे है। इस जॉइंट डांस के दौरान अंबानी लेडीज के बीच अच्छा तालमेल भी देखने को मिला हैं।

अंबानी लेडीज का शानदार डांस

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी से पहले रविवार रात को हुए संगीत सेरेमनी में नीता अंबानी, श्लोका मेहता, राधिका मर्चेंट और ईशा अंबानी एक साथ शानदार डांस करते हुए वीडियो में नजर रही हैं। चारों महिलाएं ताल से ताल मिलाकर बेहतरीन डांस कर रही हैं। तीनो ने 'ड्रामा क्वीन' गाने पर डांस किया। नाचते हुए सभी के एक्सप्रेशन्स कमाल के दिख रहे हैं। वहीं फास्ट गाने पर अंबानी लेडीज ने क्लासिकल मूव्ज करके दिखाए हैं। इतना ही नहीं डांस के दौरान नीता अंबानी सेंटर ऑफ अट्रैक्शन हैं। सभी ने आउटफिट पिंक कलर के अलग-अलग कलर के टोन में हैं। सभी पर मिरर और स्टोन वर्क किया गया है। डिटेल में बात करें तो नीता और ईशा अंबानी ने हैवी लहंगा तथा श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट ने क्रॉप टॉप और स्कर्ट वाली इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई हैं। चारों ही ही काफी सुन्दर लग रही हैं।

इस दिन होगी शादी

बता दें कि अंबानी लेडीज के डांस का जलवा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद तक चलने वाला है। जानकारी के मुताबिक 12 जुलाई 2024 को जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सात फेरे लेकर जीवनसाथी बनेगे। इतना ही नहीं 13 जुलाई और 14 जुलाई को भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा। वेडिंग फेस्टिविटी में बॉलीवुड, हॉलीवुड स्टार्स के साथ बड़े उद्योगपति भी शामिल होगे। इस खास इवेंट से पहले कई और भी रस्में निभाना अभी बाकि हैं।

Leave a comment