Priyanka Chopra Update: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले एक हफ्ते से भारत में अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त थीं। शूटिंग खत्म करने के बाद अब वह न्यूयॉर्क लौट चुकी हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को दी।
एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत में अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए आई थीं। कुछ हफ्तों तक इंडिया में बिजी रहने के बाद अब वे वापस न्यूयॉर्क लौट चुकी हैं। प्रियंका ने घर लौटने की खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की और खूबसूरत नजारे की एक झलक फैंस के साथ शेयर की।
न्यूयॉर्क की झलक दिखाते हुए प्रियंका ने कहा दिल की बात
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर न्यूयॉर्क शहर की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की। इस फोटो में ऊंची इमारतें, बहती नदी और सड़क पर दौड़ती गाड़ियां नजर आ रही हैं। खिड़की के पास छोटे-छोटे पत्थरों का खूबसूरत नज़ारा भी दिख रहा है। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- "घर जैसा कुछ नहीं", जिससे साफ जाहिर होता है कि अपने घर लौटकर वह कितनी खुश हैं।
अमरूद बेचने वाली महिला से प्रेरित हुईं प्रियंका
भारत में रहते हुए प्रियंका ने एक दिल छू लेने वाली घटना का जिक्र किया, जिससे वह काफी प्रभावित हुईं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने बताया कि मुंबई से विशाखापट्टनम एयरपोर्ट जाते वक्त उन्होंने सड़क किनारे एक महिला को अमरूद बेचते हुए देखा। प्रियंका ने कहा, "मुझे अमरूद बहुत पसंद हैं, तो मैंने सोचा कि क्यों न खरीद लूं। मैंने उससे सारे अमरूद का दाम पूछा, तो उसने 150 रुपये बताया। मैंने उसे 200 रुपये दिए और कहा कि बाकी पैसे रख लो, लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया।"
ईमानदारी से प्रभावित हुईं प्रियंका
प्रियंका ने आगे बताया, "उस महिला के पास छुट्टे नहीं थे, तो उसने कहा कि वह अभी लाकर देगी। थोड़ी देर बाद, ट्रैफिक सिग्नल ग्रीन होने से पहले, वह वापस आई और मुझे दो और अमरूद दे दिए। वह फ्री में पैसे नहीं लेना चाहती थी।" प्रियंका इस महिला की ईमानदारी और आत्मसम्मान से इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर शेयर करने का फैसला किया।
प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों अपने बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट ‘एसएसएमबी29’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही है और इसमें सुपरस्टार महेश बाबू लीड रोल निभा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, ‘एसएसएमबी29’ एक बड़े बजट की फिल्म है, जो दो भागों में बनाई जाएगी। इसका बजट करीब 900 से 1,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। महेश बाबू की इस फिल्म में भूमिका भगवान हनुमान से प्रेरित होगी।