Singar Passed Away: मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर का निधन, 80 की उम्र में मुंबई में शिवाजी पार्क स्थित अपने आवास पर ली आखिर सांस

Singar Passed Away: मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर का निधन, 80 की उम्र में मुंबई में शिवाजी पार्क स्थित अपने आवास पर ली आखिर सांस
अंतिम अपडेट: 3 घंटा पहले

मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई हैं।

एंटरटेमेंट: प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर का मुंबई में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। संक्षिप्त बीमारी के बाद उन्होंने बुधवार रात शिवाजी पार्क स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। गोवा में जन्मे प्रभाकर कारेकर भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रतिष्ठित कलाकारों में गिने जाते थे। उनके परिवार के अनुसार, उनके अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर आज दादर स्थित आवास पर रखा जाएगा। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई हैं।

कौन थे पंडित प्रभाकर कारेकर?

पंडित प्रभाकर कारेकर को "बोलवा विट्ठल पहावा विट्ठल" और "वक्रतुंड महाकाय" जैसे भजनों के लिए विशेष रूप से जाना जाता था। वे एक उत्कृष्ट गायक और समर्पित शिक्षक थे। कारेकर ऑल इंडिया रेडियो (AIR) और दूरदर्शन पर श्रेणीबद्ध कलाकार के रूप में भी अपनी प्रस्तुति देते थे। उन्होंने पंडित सुरेश हल्दनकर, पंडित जितेंद्र अभिषेकी और पंडित सी.आर. व्यास जैसे महान गुरुओं से शास्त्रीय संगीत का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया था। 

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जताया शोक 

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "हिंदुस्तानी शास्त्रीय और अर्ध-शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। एंट्रुज़ महल, गोवा में जन्मे कारेकर ने पंडित जितेंद्र अभिषेकी के संरक्षण में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत सीखा और दुनिया भर के विभिन्न मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया।"

सीएम सावंत ने आगे लिखा कि पंडित कारेकर ने गोवा में शास्त्रीय संगीत के संरक्षण और विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी संगीत विरासत उनके शिष्यों और प्रशंसकों के माध्यम से जीवित रहेगी। मुख्यमंत्री ने कारेकर के परिवार, अनुयायियों, शुभचिंतकों और छात्रों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए लिखा, "ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। ओम शांति।"

Leave a comment